CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teachers Online Attendance Missing : छत्तीसगढ़ में 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी गायब, वेतन रोकने की तैयारी

Teachers Online Attendance Missing : छत्तीसगढ़ में 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी गायब, वेतन रोकने की तैयारी

By Newsdesk Admin
12/10/2026
Share
Teachers Online Attendance Missing
Teachers Online Attendance Missing : छत्तीसगढ़ में 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी गायब, वेतन रोकने की तैयारी

सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा के दौरान बड़ा मामला सामने आया है। सितंबर महीने में 7 हजार से अधिक शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हुई। प्रदेश में करीब 1.5 लाख शिक्षकों की उपस्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। (Teachers Online Attendance Missing)

Contents
  • अटैचमेंट खत्म होने के बाद ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य : Teachers Online Attendance Missing
  • जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई रिपोर्ट
  • नारायणपुर में सबसे कम 70 प्रतिशत उपस्थिति : Teachers Online Attendance Missing

अब स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की पदस्थापना, ड्यूटी और हाजिरी दर्ज नहीं होने की वजह की जानकारी मांगी है। विभाग ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने की तैयारी भी कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Teacher Notice Issue : ऑनलाइन अटेंडेंस पर शिक्षिका का विरोध, बोलीं- अधिकारियों के काम की भी हो निगरानी, मिल गया नोटिस

अटैचमेंट खत्म होने के बाद ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य : Teachers Online Attendance Missing

स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों का अलग-अलग विभागों में अटैचमेंट समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद 1 जुलाई से शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य कर दी गई। व्यवस्था के तहत शिक्षकों को अपने पदस्थ स्कूल परिसर से ही आने और छुट्टी के समय की उपस्थिति दर्ज करनी है।

जुलाई में कई जिलों में यह व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर लागू की गई थी। अगस्त में कुछ स्कूलों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो सकी। इस वजह से वेतन रोकने के निर्देशों पर सख्ती नहीं की गई। सितंबर में व्यवस्था में सुधार के बाद अधिकारियों ने जिलेवार, स्कूलवार और शिक्षकवार उपस्थिति की समीक्षा की, जिसमें 7 हजार से अधिक शिक्षकों की हाजिरी दर्ज नहीं होने का पता चला।

 

यह भी पढ़ें : Online Attendance System : ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था से विभागों में समयपालन का दिख रहा असर

Teachers Online Attendance Missing
Teachers Online Attendance Missing : छत्तीसगढ़ में 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी गायब, वेतन रोकने की तैयारी

 

जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई रिपोर्ट

स्कूल शिक्षा संचालनालय ऐसे शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज रहा है, जिनकी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हुई है। अधिकारियों से पूछा गया है कि संबंधित शिक्षक कहां पदस्थ हैं, किस स्थान पर ड्यूटी कर रहे हैं और उनकी हाजिरी दर्ज क्यों नहीं हो रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह के मुताबिक, ऑनलाइन समीक्षा में करीब 7 हजार शिक्षकों की हाजिरी दर्ज नहीं होने की जानकारी मिली है। जिला शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट (Teachers Online Attendance Missing) मांगी गई है। जांच के बाद ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें : Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी

 

नारायणपुर में सबसे कम 70 प्रतिशत उपस्थिति : Teachers Online Attendance Missing

सितंबर की समीक्षा में नारायणपुर जिले में ऑनलाइन हाजिरी का औसत सबसे कम मिला। यहां रोजाना औसतन 70 प्रतिशत शिक्षकों की ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, जिले के कई दुर्गम गांवों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं पहुंची है। ऐसे स्कूलों को ऑफलाइन हाजिरी दर्ज करने का विकल्प दिया गया है।

ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए अब अधिकारी एक क्लिक पर किसी भी जिले, स्कूल और शिक्षक की उपस्थिति देख सकते हैं। विभाग का उद्देश्य शिक्षकों की उपस्थिति में पारदर्शिता लाना और स्कूलों में नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करना है।

 

यह भी पढ़ें : Online Attendance Rule : 16 जून से शिक्षा विभाग में ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य, लापरवाही पर रुकेगा वेतन

 

ख़बरें और भी हैं : Ashram Hostel Students : अब ऑनलाइन मिलेगी विद्यार्थियों की पूरी जानकारी, हर महीने उपस्थिति भी होगी सार्वजनिक

रायपुर शोरूम चोरी का खुलासा: कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, चार आरोपी गिरफ्तार….
Raipur Summer Camp 2026 : रायपुर कला केंद्र में सजेगा ‘समर कैंप’, बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए तीन चरणों में होगा आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम
GST Notice Chhattisgarh : 44 हजार करोड़ राजस्व लक्ष्य हासिल करने की कवायद, 7000 कारोबारियों को नोटिस
Mahanadi Drowning Case: नहाने के दौरान महानदी में डूबा युवक, घटमडवा गांव में मची अफरा-तफरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Double Murder Rape Case
Surajpur Double Murder Rape Case : डबल मर्डर-रेप केस में वैज्ञानिक सबूतों से खुला राज, कुलदीप के झूठे फंसाने के दावे को कोर्ट ने नहीं माना

Surajpur Double Murder Rape Case : मामले में…

Railway Minister Visit Preparations
Railway Minister Visit Preparations : रायपुर में रेल मंत्री के दौरे की तैयारी में 2 किमी तक लगाए पर्दे, सड़कों पर भी खर्च हुए करोड़ों रुपये

Railway Minister Visit Preparations : अधिकारियों से अपेक्षा…

Teachers Online Attendance Missing
Teachers Online Attendance Missing : छत्तीसगढ़ में 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी गायब, वेतन रोकने की तैयारी

Teachers Online Attendance Missing : ऑनलाइन व्यवस्था के…

CG Government Death Records
CG Government Death Records : छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा जीवित लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत बताया, पेंशन और राशन पर संकट

CG Government Death Records : जांच के बाद…

HNLU Raipur Food Controversy
HNLU Raipur Food Controversy : लॉ यूनिवर्सिटी की मेस में शाकाहारी भोजन में मिला अंडा, छात्रों की शिकायत पर मैनेजर हटाया

HNLU Raipur Food Controversy : विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?