सीजी भास्कर, 22 अगस्त : छत्तीसगढ़ में आश्रम-छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की जानकारी अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी। सरकार ने आश्रम-छात्रावास (Ashram Hostel Admission) व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई सुविधा शुरू की है। अब आम लोग पोर्टल पर प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी के साथ उनकी उपस्थिति भी देख सकेंगे।
ऑनलाइन मिलेगी विद्यार्थियों की जानकारी Ashram Hostel Admission
आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी आश्रम-छात्रावास प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आश्रम-छात्रावास (Ashram Hostel Admission) में रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या और संबंधित जानकारी सार्वजनिक रूप से देखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें : Exam Paper Leak : आईजीकेवी में परीक्षा का पेपर लीक, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार
पोर्टल पर ऐसे देख सकेंगे जानकारी
आश्रम-छात्रावास प्रबंधन प्रणाली के पोर्टल https://hmstribal.cg.nic.in/ पर जाकर होम पेज से विद्यार्थियों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए “विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट” मेनू पर क्लिक करना होगा। यहां आश्रम-छात्रावास (Ashram Hostel Admission) में प्रवेशित विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।
हर महीने की उपस्थिति भी होगी सार्वजनिक
इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों की मासिक उपस्थिति भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। प्रत्येक महीने की उपस्थिति अगले महीने की 10 तारीख तक ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे अभिभावक और आम नागरिक विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी भी देख सकेंगे।
यह सुविधा शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और विशिष्ट संस्थाओं सहित सभी आश्रम-छात्रावासों में लागू होगी। यानी आश्रम-छात्रावास (Ashram Hostel Admission) से जुड़ी जानकारी एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें : बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल
उत्कर्ष योजना के विद्यार्थियों की जानकारी भी ऑनलाइन
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत लाभान्वित विद्यार्थियों की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। यह योजना पहले जवाहर उत्कर्ष योजना के नाम से संचालित होती थी। संबंधित जानकारी पोर्टल के “नया क्या है” टैब पर जाकर देखी जा सकती है।
पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाने पर जोर
ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी सार्वजनिक होगी। इससे आश्रम-छात्रावास (Ashram Hostel Admission) व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति की बेहतर निगरानी भी की जा सकेगी। विभाग का यह कदम आश्रम-छात्रावासों के संचालन को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
खबरें और भी हैं :IGKV Exam Paper Leak : परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र वायरल, जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित




