CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Utkarsh Yojana : होनहार विद्यार्थियों के लिए बड़ा मौका, उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का रास्ता खुला

Utkarsh Yojana : होनहार विद्यार्थियों के लिए बड़ा मौका, उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का रास्ता खुला

By Newsdesk Admin
09/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जून। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में पढ़ाई कर रहे मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के बीच इन दिनों एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक अवसर को लेकर चर्चा (Utkarsh Yojana) तेज है। विशेष रूप से ऐसे परिवार, जो अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह योजना नई उम्मीद लेकर आई है। स्कूलों में भी पात्र विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

Contents
  • कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित : Utkarsh Yojana
  • पांच जुलाई को होगी चयन परीक्षा
  • कौन कर सकता है आवेदन
  • आय सीमा भी निर्धारित
  • जरूरी दस्तावेज करना होगा जमा
  • जिले से चुने जाएंगे आठ विद्यार्थी
  • यहां करें आवेदन

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाह रखने वाले बच्चों के लिए यह अवसर काफी अहम माना जा रहा है। चयनित विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का मौका मिलेगा, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिल सकती है।

कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित : Utkarsh Yojana

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026 से 27 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से 20 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पांच जुलाई को होगी चयन परीक्षा

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई, रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन

योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का वर्तमान में कक्षा पांचवीं में नियमित अध्ययनरत होना आवश्यक है। इसके साथ ही कक्षा चौथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना चाहिए। पात्र विद्यार्थी चयन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

आय सीमा भी निर्धारित

प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के पालकों की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी (Utkarsh Yojana) चाहिए। निर्धारित आय सीमा के भीतर आने वाले विद्यार्थी ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

जरूरी दस्तावेज करना होगा जमा

आवेदन पत्र के साथ कक्षा चौथी की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पालक का आय प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण पत्र तथा संस्था के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा।

जिले से चुने जाएंगे आठ विद्यार्थी

योजनांतर्गत जिले से कुल 8 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

यहां करें आवेदन

इच्छुक विद्यार्थी अपने विद्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 जून 2026 तक आवेदन जमा कर (Utkarsh Yojana) सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

POCSO Accused Arrested : पहाड़ पर पत्थर के नीचे छिपा था दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज
दुर्ग की घटना ने किया आहत, MLA रिकेश ने सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता टीम करी घोषित, आरोपियों को सजा दिलाने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश के जीजा ने दोस्त के साथ भिलाई टाउनशिप में चलाया चाकू, घायल युवक अस्पताल में
CG News 🛑 नेशनल हाईवे पर ट्रक ने दो बाईक सवारों को रौंदा 🛑 3 युवकों की मौत, घायल युवक अरविंद अस्पताल में 🛑 फरार ट्रक चालक के लिए नाकाबंदी जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?