CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में अब पांचवी और आठवीं की होगी बोर्ड परीक्षाएं, साय कैबिनेट ने सेंट्रलाइज्ड एग्जाम का लिया फैसला कैबिनेट में आठ अहम प्रस्ताव पारित

छत्तीसगढ़ में अब पांचवी और आठवीं की होगी बोर्ड परीक्षाएं, साय कैबिनेट ने सेंट्रलाइज्ड एग्जाम का लिया फैसला कैबिनेट में आठ अहम प्रस्ताव पारित

By Newsdesk Admin
27/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को साय कैबिनेट की अहम बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। कुल आठ से ज्यादा फैसले लिए गए हैं, जिसमें सबसे बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पांचवीं और आठवीं क्लास में बोर्ड परीक्षा (सेंट्रलाइज्ड एग्जाम) कराने का फैसला है। मंत्रिपरिषद ने कक्षा 5वीं एवं 8वीं के एग्जाम को सेंट्रलाइज्ड किये जाने का फैसला लिया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है। साय कैबिनेट में किसानों के लिए भी बड़ा फैसला किया गया है। इसके तहत खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में मक्के के फसल को प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत लाया गया है। इसके साथ ही दलहन-तिलहन और रबी विपणन वर्ष 2025-26 में चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के लिए एजेंसी नियुक्त किया गया है। फेड एवं एनसीसीएफ को प्रोक्योरमेंट एजेंसी बनाने पर फैसला हुआ है। प्रदेश के किसानों को उन्नत बीजों की उपलब्धता के लिए भी फैसला हुआ है. विभिन्न योजनाओं में इम्पैनल्ड सेंट्रल नोडल सीड एजेंसी से आवश्यकतानुसार सीधे बीज खरीदा जा सकेगा। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को इस कार्य के लिए छूट देने का फैसला किया गया है ऊर्जा विकास शुल्क को समाप्त करने पर फैसला हुआ है। हरित ऊर्जा शुल्क में भी इजाफे के प्रावधान को कैंसिल किया गया है।

साय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पाोरेशन और नगरीय विकास एवं अन्य क्षेत्रों में सहायता प्राप्त करने के उद्देश्य से एमओयू की मंजूरी दी है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के तहत व्यपवर्तन शुल्क प्रीमियम में छूट का फैसला किया गया है। इसके साथ ही फाइन और भू राजस्व के निर्धारण मे छूट का फैसला हुआ है।‌ इससे मकान खरीदने वालों को फायदा होगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा फ्री होल्ड किए गए आवासीय भूखण्डों के लिए व्यपवर्तन शुल्क और आर्थिक दण्ड में छूट प्रदान करने का भी फैसला लिया गया है।

प्रदेश में राजनीतिक आंदोलन से जुड़े मामलों को वापस देने का भी फैसला किया गया है। इसमें कुल 54 प्रकरणों को न्यायालय से वापस लिए जाने की मंजूरी दी गई।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को चना उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया गया। इसके लिए NeM ई आक्शन प्लेटफार्म का उपयोग करेगा

Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कोरबा में पेड़ गिरने से 3 युवकों की मौत
मानसून रफ्तार पर: अब तक 458 मिमी बारिश, कल से 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Bee Attack : पहाड़ी पर रिसर्च कर रही टीम पर अचानक टूटा मधुमक्खियों का झुंड, जान बचाने के लिए भागे वैज्ञानिक
जामुल टीआई कपिल सहित 4 पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी
PM Modi Chhattisgarh Visit 2025 : 6 घंटे 45 मिनट का पावर पैक शेड्यूल: नवा रायपुर में पीएम मोदी के 6 बड़े कार्यक्रम तय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Municipal Corporation
Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर में सड़क निर्माण पर ठेकेदारों का अतिरिक्त भुगतान का दबाव, 70 करोड़ के काम पर संकट

करीब 70 करोड़ रुपए के सड़क डामरीकरण कार्यों…

CM Sai Action : खामभाठा पुल पर सीएम साय सख्त, कलेक्टर से ली जानकारी, तय समय में पूरा होगा निर्माण
CM Sai Action : खामभाठा पुल पर सीएम साय सख्त, कलेक्टर से ली जानकारी, तय समय में पूरा होगा निर्माण

विकास कार्यों में देरी (CM Sai Action) को…

Share Trading Fraud
Share Trading Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 96 लाख की ठगी, फर्जी ऐप में दिखाया 1.90 करोड़ का मुनाफा

खम्हारडीह थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम…

H1N1 Cases Bastar
H1N1 Cases Bastar : बस्तर में स्वाइन फ्लू के 4 मरीज भर्ती, मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार

बस्तर में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले…

Land Use Rules Chhattisgarh : जमीन के इस्तेमाल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब बेवजह नहीं अटकेंगे विकास के काम, नियम बदलने की तैयारी
Land Use Rules Chhattisgarh : जमीन के इस्तेमाल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब बेवजह नहीं अटकेंगे विकास के काम, नियम बदलने की तैयारी

छत्तीसगढ़ में जमीन के इस्तेमाल से जुड़े नियमों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?