CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल

By Newsdesk Admin
22/08/2026
Share

बलरामपुर जिले के सेवारी में देर रात मजदूरों से भरी पिकअप और बाक्साइट लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है।

बताया गया कि सूरजपुर जिले के ग्राम नरोला से 10 मजदूर टमाटर की खेती के लिए शंकरगढ़ जाने के लिए पिकअप में सवार होकर निकले थे। राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी के पास तेज रफ्तार पिकअप की बाक्साइट लदे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी मजदूर घायल हो गए।

तीन मजदूरों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां तीन मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रान साय (34), उदय कुमार (25) और अमर साय (35) के रूप में हुई है। तीनों को सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं।

सात घायलों को अंबिकापुर किया रेफर

हादसे में घायल देव कुमार (34), भानू (32), अमर साय (40), लक्ष्मण (30), अजय कुमार (40), राय सिंह (38) और प्रदीप (34) को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों में कम से कम चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ मजदूरों को अंदरूनी चोटें भी आई हैं।

तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे का कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह पिकअप की तेज रफ्तार बताई जा रही है। टक्कर के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के अनुसार सभी मजदूर सूरजपुर जिले के ग्राम नरोला के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। मृतकों के परिजन सुबह राजपुर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत की सफाई के दौरान करंट से डॉक्टर की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक
Railway Capacity Expansion : रायपुर में रेल क्षमता होगी दोगुनी, छत्तीसगढ़ को मिलेगा बड़ा कनेक्टिविटी बूस्ट
Road Accident : गांव लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर ने परिवार की खुशियां छीन लीं
IPO Rules Relaxation India: बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग आसान, सरकार ने बदले पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम
New Year Celebration Raipur Police Guidelines: CCTV निगरानी में होगा जश्न, नियम टूटे तो सीधी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का दौर, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update : कुछ स्थानों पर भारी…

Aman Sahu Gangster
Aman Sahu Gangster : रंगदारी और डकैती की साजिश केस में गैंगस्टर अमन साहू समेत 7 आरोपी बरी

Aman Sahu Gangster : आरोपियों को किन साक्ष्यों…

Govinda Second Marriage
Govinda Second Marriage : गोविंदा की दूसरी शादी की खबरों पर मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा, बोले- ऐसा कुछ नहीं है

Govinda Second Marriage :पारिवारिक विवाद और लगातार बनी…

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल

बलरामपुर जिले के सेवारी में देर रात मजदूरों…

छत्तीसगढ़ में 877 पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं-12वीं पास समेत इन युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?