CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balrampur Road Accident : भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल

Balrampur Road Accident : भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल

By Newsdesk Admin
22/08/2026
Share
Balrampur Road Accident

सीजी भास्कर, 22 अगस्त। बलरामपुर जिले के सेवारी में देर रात मजदूरों से भरी पिकअप और बाक्साइट लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। (Balrampur Road Accident)

Contents
  • तीन मजदूरों की मौत : Balrampur Road Accident
  • सात घायलों को अंबिकापुर किया रेफर
  • तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे का कारण : Balrampur Road Accident

बताया गया कि सूरजपुर जिले के ग्राम नरोला से 10 मजदूर टमाटर की खेती के लिए शंकरगढ़ जाने के लिए पिकअप में सवार होकर निकले थे। राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी के पास तेज रफ्तार पिकअप की बाक्साइट लदे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी मजदूर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : Dial 112 Negligence : सड़क हादसे में देरी से पहुंची डायल-112 टीम, पीड़ितों से अभद्रता पड़ी भारी, आरक्षक निलंबित

तीन मजदूरों की मौत : Balrampur Road Accident

हादसे की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां तीन मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रान साय (34), उदय कुमार (25) और अमर साय (35) के रूप में हुई है। तीनों को सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं।

यह भी पढ़ें : Illegal Mining : दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन हुआ सख्त, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Balrampur Road Accident
Balrampur Road Accident : भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल

सात घायलों को अंबिकापुर किया रेफर

हादसे में घायल देव कुमार (34), भानू (32), अमर साय (40), लक्ष्मण (30), अजय कुमार (40), राय सिंह (38) और प्रदीप (34) को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों में कम से कम चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ मजदूरों को अंदरूनी चोटें भी आई हैं।

यह भी पढ़ें : Balrampur Road Accident : भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल

तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे का कारण : Balrampur Road Accident

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह पिकअप की तेज रफ्तार बताई जा रही है। टक्कर के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के अनुसार सभी मजदूर सूरजपुर जिले के ग्राम नरोला के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। मृतकों के परिजन सुबह राजपुर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : खड़े ट्रेलर से बाइक की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; पिता-पुत्र समेत दो घायल

ख़बरें और भी हैं : Rajnandgaon Road Accident : ट्रेलर-पिकअप टक्कर, एक मौत, 8 घायल

Bilaspur Coal Depot Protest : ग्रामीणों का हल्ला बोल, भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी
Atal Digital Suvidha Kendra : अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र बना ग्रामीण विकास का नया आधार
Tiger Alert : 10 साल बाद फिर बाघ की आहट! कुरंदी में मिले ताजा पंजों के निशान 
Dhamni Reservoir Scheme Balrampur : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसानों की उम्मीद, धमनी जलाशय अतिक्रमण से हुई मुक्त
Smart Chatbot Services : स्मार्ट चैटबॉट से घर बैठे मिलेगी नागरिक सुविधाएं, वॉट्सएप्प आधारित चैटबॉट सुविधा होगी शुरू

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?