CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी

Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी

By Newsdesk Admin
30/07/2026
Share
Teacher Online Attendance
Teacher Online Attendance

सीजी भास्कर, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए लागू किए गए वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब शिक्षकों को स्कूल पहुंचते ही ऐप के माध्यम से पंच-इन और छुट्टी के समय पंच-आउट करना होगा। (Teacher Online Attendance)

Contents
  • तकनीकी खामियों को लेकर शिक्षकों का विरोध : Teacher Online Attendance
  • संगठनों ने मैनुअल रजिस्टर और बायोमेट्रिक व्यवस्था की मांग उठाई 
  • 7 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी, विभाग पर टिकी निगाहें

विभाग ने यह भी कहा है कि डिजिटल उपस्थिति के आधार पर ही वेतन का भुगतान किया जाएगा। ऐसे में यदि किसी दिन ऐप में उपस्थिति दर्ज नहीं होती या समय पर पंच-इन और पंच-आउट नहीं हो पाता है, तो वेतन प्रभावित हो सकता है। इस व्यवस्था के विरोध में शिक्षक संगठनों ने 7 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें :Guest Teacher Honorarium Delay : मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों का मानदेय अटका, ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम बना मुसीबत का कारण

तकनीकी खामियों को लेकर शिक्षकों का विरोध : Teacher Online Attendance

शिक्षकों का कहना है कि वीएसके ऐप में कई तकनीकी समस्याएं हैं। उनका आरोप है कि ऐप सही लोकेशन और समय दर्ज नहीं करता, जबकि कई दूरस्थ स्कूलों में नेटवर्क की समस्या के कारण उपस्थिति दर्ज करना भी मुश्किल हो जाता है। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिक्षक उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में केवल मोबाइल ऐप के भरोसे उपस्थिति दर्ज करना व्यवहारिक नहीं है।

यह भी पढ़ें :Online Attendance Rule : 16 जून से शिक्षा विभाग में ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य, लापरवाही पर रुकेगा वेतन

Teacher Online Attendance
Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी

संगठनों ने मैनुअल रजिस्टर और बायोमेट्रिक व्यवस्था की मांग उठाई 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने मांग की है कि जब तक वीएसके ऐप पूरी तरह तकनीकी रूप से सक्षम नहीं हो जाता, तब तक स्कूलों में प्राचार्य और प्रधान पाठक द्वारा संधारित उपस्थिति रजिस्टर को भी मान्य रिकॉर्ड माना जाए। उनका कहना है कि यदि शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहा है और रजिस्टर में हस्ताक्षर किए हैं, तो केवल ऐप में रिकॉर्ड दर्ज न होने के आधार पर वेतन नहीं रोका जाना चाहिए। संगठनों ने सभी स्कूलों में बायोमेट्रिक मशीनें लगाने की भी मांग की है ताकि डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था अधिक विश्वसनीय बन सके।

यह भी पढ़ें :Education Scam Kabirdham : शिक्षा विभाग में 218 करोड़ की गड़बड़ी, दो कर्मचारी निलंबित

7 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी, विभाग पर टिकी निगाहें

शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐप की तकनीकी समस्याओं के बावजूद वेतन कटौती या दंडात्मक कार्रवाई की गई तो 7 अगस्त को प्रदेशभर में डीडीओ कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। वहीं, छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास के घेराव सहित बड़े आंदोलन की भी बात कही है।

हालांकि शिक्षा विभाग का दावा है कि लगभग 83 प्रतिशत शिक्षक वीएसके ऐप (Teacher Online Attendance) के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं, लेकिन शिक्षक संगठनों का कहना है कि उपस्थिति दर्ज होना और पूरे महीने का त्रुटिरहित रिकॉर्ड उपलब्ध होना अलग-अलग बातें हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग के अगले फैसले पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें :Digital Education Governance Chhattisgarh : शिक्षा में डिजिटल सुशासन की राष्ट्रीय मिसाल बना छत्तीसगढ़

Mahataari Vandan Yojana 24th Installment: नारायणपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी की 641 करोड़ की राशि
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?
Chherchhera Festival : छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पढ़े संदेश
Mistreatment of third gender : थर्ड जेंडर के साथ बदसलूकी, लड़कों ने अश्लील इशारे किए, जवाब देने पर मारपीट की, FIR दर्ज
Illegal liquor sale under the guise of tasting centre : वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surguja Weather Alert : सरगुजा में पांच दिन बारिश के आसार, किसानों को धान की फसल सुरक्षित रखने की सलाह
Surguja Weather Alert : सरगुजा में पांच दिन बारिश के आसार, किसानों को धान की फसल सुरक्षित रखने की सलाह

मौसम में इस बदलाव को देखते हुए किसानों…

Bastar Road Connectivity : दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की सौगात, 485 बसाहटों के लिए काम स्वीकृत
Bastar Road Connectivity : दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की सौगात, 485 बसाहटों के लिए काम स्वीकृत

राज्य सरकार के प्रयासों को केंद्र से सकारात्मक…

Chhattisgarh Tourism : प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना, बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीत
Chhattisgarh Tourism : प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना, बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीत

बस्तर के शिल्पकारों से आत्मीय बातचीत की और…

Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले
Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के इस फेरबदल…

Balod Heroin and Pistol Seizure
Balod Heroin and Pistol Seizure : बालोद में हेरोइन और देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.83 लाख का सामान जब्त

Balod Heroin and Pistol Seizure : पुलिस का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?