CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Online Attendance Rule : 16 जून से शिक्षा विभाग में ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य, लापरवाही पर रुकेगा वेतन

Online Attendance Rule : 16 जून से शिक्षा विभाग में ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य, लापरवाही पर रुकेगा वेतन

By Newsdesk Admin
13/06/2026
Share
Online Attendance Rule
Online Attendance Rule

सीजी भास्कर, 13 जून :  छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में ऑनलाइन हाजिरी (Online Attendance Rule) और ऑनलाइन अवकाश व्यवस्था (Online Leave System) को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए 16 जून 2026 से डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। नए निर्देशों के अनुसार निर्धारित प्रणाली में उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर संबंधित कर्मचारी का जून माह का वेतन रोका जा सकता है।

Contents
  • VSK App और बायोमेट्रिक सिस्टम से लगेगी हाजिरी
  • हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं
  • ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बंद
  • अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

VSK App और बायोमेट्रिक सिस्टम से लगेगी हाजिरी

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शासकीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति विद्या समीक्षा केंद्र एप (VSK App) के माध्यम से दर्ज की जाएगी। वहीं जिला, विकासखंड और अन्य कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) के जरिए हाजिरी लगानी होगी। विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।

हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 16 जून 2026 से यदि किसी कर्मचारी या शिक्षक की उपस्थिति VSK App अथवा बायोमेट्रिक प्रणाली में दर्ज नहीं मिलती है, तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा। ऐसी स्थिति में जून माह का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) भी जवाबदेह होंगे।

ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बंद

शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन अवकाश प्रणाली (Online Leave System) को भी अनिवार्य कर दिया है। विभाग ने पाया कि HRMIS पोर्टल उपलब्ध होने के बावजूद कई कार्यालयों में अब भी कागजी आवेदन के जरिए छुट्टियां स्वीकृत की जा रही थीं। अब सभी प्रकार के अवकाश केवल HRMIS Portal के माध्यम से ही आवेदन और स्वीकृत किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने या मंजूर करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

लोक शिक्षण संचालनालय ने राज्य के सभी संयुक्त संचालकों (JD), जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और DDO को निर्देश जारी कर नई व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

विभाग का मानना है कि इस फैसले से लेटलतीफी, बिना सूचना अनुपस्थित रहने और उपस्थिति संबंधी अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

नियम के खिलाफ MBBS पीजी में दे दी सीट, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की पूरी प्रक्रिया
टीचर पर गंभीर आरोप लगा 12th के छात्र ने की खुदकुशी, विडियो में बताया – शराब पीने लगातार बना रहे थे दबाव, जांच में जुटी पुलिस
मैथेमेटिक्स डे के पहले दिन तात्कालिक भाषण और puzzle क्विज में 10 कॉलेज के स्टूडेंट्स ने की भागीदारी, 31 को क्विज बाद कुलसचिव के हाथों प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन
Education Session : सरकार ने बदल दिया पूरा शिक्षा कैलेंडर, अब छत्तीसगढ़ में इस तारीख से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
Bastar Education News : बस्तर में लौट रही शिक्षा की रोशनी, कभी नक्सलियों ने तबाह किए थे 123 स्कूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?