CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mistreatment of third gender : थर्ड जेंडर के साथ बदसलूकी, लड़कों ने अश्लील इशारे किए, जवाब देने पर मारपीट की, FIR दर्ज

Mistreatment of third gender : थर्ड जेंडर के साथ बदसलूकी, लड़कों ने अश्लील इशारे किए, जवाब देने पर मारपीट की, FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। साल में एक बार अपने परिवार से मिलने आ जाती हूं और एक-दो दिनों में लौट जाती हूं। इस साल भी अपने दोस्त के साथ मेले में अपने घर मां-बाप और भाई को देखने आई थी। दो दिन घर पर रुकी, लेकिन गांव के कुछ लड़कों ने मुझे देखकर भद्दे कमेंट किए, मुझे छेड़ा और गंदे इशारे किए। (Mistreatment of third gender)

Contents
  • Mistreatment of third gender : छक्का कहने से मना करने पर मारा
  • लोगों के नजरिए और तानों से दूर रहना चाहती हूं – आइशा
  • अपराध दर्ज कर लिया गया है – डौंडी टीआई

मैं सब सहती रही। शाम को मेले से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव के तीन लोगों ने मुझे कहा –

छक्का, यहां क्या करने आई है? जब मैंने पलटकर जवाब दिया, तो लोग मेरे खिलाफ हो गए। मुझे पीटा गया, मेरे साथ आए दोस्त को भी मारा गया। लेकिन मैं थर्ड जेंडर (किन्नर) हूं – इसमें मेरा क्या कसूर?

रायपुर के सरोना की रहने वाली आइशा तृतीय लिंग समुदाय से है। आइशा मूल रूप से बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के ग्राम ठेमाबुजुर्ग की रहने वाली है।

12 वीं तक गांव में पढ़ाई करने के बाद, जब उसे लगा कि वह यहां अपने आप को एडजस्ट नहीं कर पा रही है, तो वह अपने जैसे अन्य साथियों के पास सरोना रायपुर के गरिमा गृह चली गई। साल 2021 से वह वहीं रह रही है।

Mistreatment of third gender : छक्का कहने से मना करने पर मारा

पूरा मामला 27 अक्टूबर का है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने दोस्त पवित्रा के साथ ठेमाबुजुर्ग में मेला-मंडाई घूम रही थी। इसी दौरान मंदिर के पास गांव के कुछ युवक गंदे शब्द बोलते हुए आपत्तिजनक इशारे करने लगे।

दोनों ने इस बात को नजरअंदाज कर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन शाम 6.50 बजे जब वे दशराज दुकान के सामने पहुंचे, तब गांव के महेश पटेल, जीवन नेताम और गोपी नेताम उनसे मिले।

पीड़िता ने बताया कि तीनों युवकों ने आपत्तिजनक शब्द बोलना शुरू कर दिया। जब उसने और उसके साथी ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने अश्लील गालियां दीं और कहा – छक्का, यहां क्या करने आए हो? इसके बाद तीनों ने मारपीट करना शुरू कर दिया।

इस दौरान उसके सर में चोट लगी, जबकि उसके साथी को माथे में चोट आई है। जब मारपीट की जानकारी आइशा के परिजनों को लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और दोनों को वहां से ले गए। इसके बाद डौंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

लोगों के नजरिए और तानों से दूर रहना चाहती हूं – आइशा

आइशा ने बताया कि उन्होंने 12 वीं तक गांव में रहकर पढ़ाई की है। इस दौरान उन्हें लोगों के नजरिए और तानों का शिकार होना पड़ा। लोगों की हरकतों से तंग आकर और समाज से अलगाव की वजह से वह 2021 में अपना गांव छोड़कर गरिमा गृह चली गई। (Mistreatment of third gender)

इस संस्था के मार्गदर्शन में वह बालको, कोरबा में सुरक्षा का कार्य जिम्मेदारी से संभाल रही हैं। महिला और पुरुषों के बराबर काम कर उन्होंने अपनी क्षमता को लोगों के सामने रखा।

आइशा कहती हैं कि संविधान में भले ही हमारे लिए सम्मान और अधिकार की बातें लिखी गई हों, लेकिन असल जिंदगी में ये सभी दावे खोखले हैं। हम आज भी समाज में अपने सम्मान के साथ जीने का अधिकार ढूंढ रहे हैं।

अपराध दर्ज कर लिया गया है – डौंडी टीआई

इस मामले पर डौंडी टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Father Murder Case : रोज-रोज के झगड़े से टूट गया बेटा, गुस्से में रिटायर्ड रेलकर्मी पिता की ले ली जान
Instagram Love Story Turns Tragic : लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या
MP के राजगढ़ से सालाना 12 लाख रुपये पर ले जाते थे किशोर, शादियों में चोरी करना था टारगेट..
Pesticide Residue Monitoring Lab :  फसलों और मिट्टी-पानी में कीटनाशक अवशेषों की निगरानी करेगा कृषि विश्वविद्यालय
New SOR : शहरों के अटके विकास कार्यों को अब कैसे मिलेगी रफ्तार, सरकार ने लागू किया नया नियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?