सीजी भास्कर, 25 नवम्बर । कबीरधाम जिले के पिपरिया में पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 मवेशियों को मुक्त कराया है, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। (Cattle Smuggling Arrest)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Gaudham Yojana : पशुधन से रोजगार तक छत्तीसगढ़ सरकार की नई सौगात ‘गौधाम योजना’
मवेशियों को मारते-पीटते ले जा रहे थे आरोपी : Cattle Smuggling Arrest
पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर की सुबह दोनों आरोपी मवेशियों को मारते-पीटते ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर दशरंगपुर चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। मवेशियों से जुड़े वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सके।
यह भी पढ़ें : Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार

दोनों आरोपियों को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र धृतलहरे और कमलेश दिवाकर के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप
ख़बरें और भी हैं :Jashpur Cow Meat Seizure : 55 किलो गौमांस जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार; हथियार और बाइक भी बरामद


