सीजी भास्कर, 22 सितंबर : भिलाई में पुलिस ने कत्लखाने ले जाए जा रहे बैल को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बैल तस्करी (Bull Smuggling Case) की सूचना पर सुपेला पुलिस ने नेहरू नगर के पास घेराबंदी कर महिन्द्रा जीतो वाहन को पकड़ा। वाहन में क्रूरतापूर्वक लादे गए लाल रंग के बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वाहन में बैठे परिचालक त्रिलोक पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
नागपुर कत्लखाने ले जाने की मिली थी सूचना
सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह के मुताबिक, प्रिंस कसेर निवासी रामनगर, दुर्ग ने पुलिस को सूचना दी थी कि महिन्द्रा जीतो प्लस वाहन क्रमांक सीजी 06 जीजेड 4506 में एक बैल को क्रूरतापूर्वक लादकर छावनी से सुपेला होते हुए नागपुर ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने नेहरू नगर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर एक लाल रंग का बैल मिला।
यह भी पढ़ें : Durg Irrigation Projects : दुर्ग में सिंचाई योजनाओं के लिए 40.85 करोड़ स्वीकृत, 883 हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी
रस्सियों से बंधा था बैल, चालक मौके से भागा
पुलिस के मुताबिक वाहन में मिले बैल का मुंह रस्सियों से बंधा हुआ था। पुलिस टीम को देखते ही वाहन चालक शरद यादव मौके से फरार हो गया। वहीं वाहन में मौजूद परिचालक त्रिलोक पटेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बैल को रस्सियों से बांधकर ले जाने (Bull Smuggling Case) के मामले में पुलिस ने परिचालक से पशु परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Fire : स्विमिंग पूल कैंपस के जूस सेंटर में भड़की आग, सामान जलकर खाक
वाहन जब्त, परिचालक को भेजा जेल
पुलिस ने महिन्द्रा जीतो वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी त्रिलोक पटेल उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम घामनसरा, राजनांदगांव के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पशु परिवहन (Bull Smuggling Case) से जुड़े इस मामले में पुलिस अब फरार चालक शरद यादव की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित
बैल को गौशाला भेजा गया
पशु चिकित्सक की तत्काल उपलब्धता नहीं होने के कारण बरामद बैल को प्राथमिक सुरक्षा के तौर पर ग्राम मोहलई स्थित श्री कृष्णा गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में वाहन के इस्तेमाल, पशु को कहां से लाया गया था और उसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी
फरार चालक की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक फरार चालक की तलाश (Bull Smuggling Case) जारी है। उसके पकड़े जाने के बाद पशु के परिवहन और कथित रूप से कत्लखाने ले जाने से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बरामद बैल को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें : Janjgir Police SI Action : असली आरोपित की जगह भाई को बनाया मुजरिम, SI लाइन अटैच



