सीजी भास्कर, 16 सितंबर। जोरातराई में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर चाकू से हमला करने के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी बाइक एम्स परिसर में खड़ी कर ट्रेन से अहमदाबाद चला गया था। वहां दोस्त से संपर्क नहीं होने पर वह वापस रायपुर लौटा, जहां पुलिस ने रेलवे स्टेशन से उसे पकड़ लिया।

होटल में चाय पी रहे थे भाजपा नेता BJP Leader Attack
घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। राजेंद्र सिंह यादव जोरातराई के एक होटल में चाय पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी कुरपा बाग (40) वहां पहुंचा और पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र घायल हो गए।
उन्हें भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बाइक एम्स में छोड़कर अहमदाबाद भागा
हमले के बाद आरोपी ने अपनी बाइक एम्स परिसर में खड़ी की और ट्रेन से अहमदाबाद रवाना हो गया। वहां उसे एक दोस्त के पास रुकना था, लेकिन दोस्त ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने रायपुर लौटने का फैसला किया।
रास्ते में आरोपी ने दोस्त को फोन कर बाइक एम्स में खड़ी होने और रायपुर आने की जानकारी दी। उसने दोस्त से स्टेशन पहुंचकर लेने के लिए भी कहा। इसी बातचीत की जानकारी आरोपी के भाई को मिली और उसने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने स्टेशन से दबोचा
सूचना मिलते ही पुलिस ने एम्स परिसर पहुंचकर आरोपी की बाइक बरामद की। इसके बाद टीम परिवार के सदस्यों के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची और निगरानी शुरू कर दी। आरोपी के स्टेशन पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जोरातराई के मिलन चौक-बागपारा का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना का वीडियो भी पुलिस को मिला है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।
खबरें और भी हैं: Chhattisgarh Officer Transfer : मंत्रालय में 3 उप सचिवों का तबादला, मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग


