सीजी भास्कर, 25 नवम्बर । छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच दूसरे राज्य से धान लाकर खपाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बलरामपुर में प्रशासन की उड़नदस्ता टीम ने उत्तर प्रदेश सीमा से लगे चुनापत्थर मार्ग पर 63 बोरी धान से लदी एक पिकअप जब्त की है। (Paddy Smuggling Pickup Seized)
पिकअप छोड़कर सलवाही जंगल की ओर भागा चालक : Paddy Smuggling Pickup Seized
जानकारी के मुताबिक, दूसरे राज्य से धान लाए जाने की सूचना मिलने पर प्रशासन की दो टीमों ने घेराबंदी की। इस दौरान पिकअप चालक वाहन छोड़कर सलवाही के जंगल की ओर भाग गया।

मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा प्रशासन
टीम ने पिकअप को धान सहित जब्त कर डिंडो थाना के सुपुर्द कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ वास्तविक किसानों को ही मिल सके। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ख़बरें और भी हैं : Balod News : धान खरीदी में गड़बड़ी पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! 8 समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त


