CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Girls Trapped in Chennai : नौकरी का झांसा, वापसी के लिए मांगी जा रही रकम

Chhattisgarh Girls Trapped in Chennai : नौकरी का झांसा, वापसी के लिए मांगी जा रही रकम

By Newsdesk Admin
22/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर की 3 युवतियां प्लेसमेंट के नाम पर चेन्नई पहुंचने के बाद वहां फंस गई हैं। लड़कियों ने वीडियो जारी कर कहा कि, उन्हें घर लौटने नहीं दिया जा रहा है। वापस जाने के लिए 10-10 हजार रुपए जमा करने की शर्त रखी जा रही है। (Chhattisgarh Girls Trapped in Chennai)

Contents
  • जानिए क्या है पूरा मामला : Chhattisgarh Girls Trapped in Chennai
  • वापसी के लिए मांगे जा रहे 10 हजार रुपए
  • वीडियो जारी कर मांगी मदद : Chhattisgarh Girls Trapped in Chennai
  • सीतापुर विधायक की पहल पर वापसी

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि, आज 12.30 बजे लड़कियों को वहां से निकाल लिया गया है। बहुत जल्द वो छत्तीसगढ़ पहुंच जाएंगी। उन्होंने अपील की है कि, कभी भी बाहर जाएं, तो किसी न किसी नबंर जरूर रखें। जिससे मदद मांगी जा सके।

जानिए क्या है पूरा मामला : Chhattisgarh Girls Trapped in Chennai

जानकारी के अनुसार, सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर बेलजोरा की प्रतिमा, राधा और जगेश्वरी ने जशपुर में 3 महीने का सिलाई की ट्रेनिंग ली थी। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बताया गया था कि, चेन्नई में प्लेसमेंट मिलेगा और यदि वहां काम पसंद नहीं आए तो वे वापस घर लौट सकती हैं। इसी भरोसे पर तीनों युवतियां चेन्नई जाने के लिए तैयार हुई थीं।

युवतियों ने वीडियो में बताया कि, उन्हें दो युवती और एक युवक चेन्नई ले गए थे। अब जिस जगह उन्हें काम पर रखा गया है, वहां से वापस लौटने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें चेन्नई छोड़ने वाले लोग अब फोन भी नहीं उठा रहे हैं।

वापसी के लिए मांगे जा रहे 10 हजार रुपए

युवतियों का कहना है कि, जब उन्होंने घर लौटने की इच्छा जताई तो पहले कुछ दिनों बाद ले जाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन अब उन्हें बताया जा रहा है कि घर जाने के लिए हर युवती को 10-10 हजार रुपए जमा करने होंगे। युवतियों ने यह भी कहा कि उन्होंने ट्रेन की टिकट तक बुक करा ली है, लेकिन उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा।

वीडियो जारी कर मांगी मदद : Chhattisgarh Girls Trapped in Chennai

तीनों युवतियों ने वीडियो के माध्यम से प्रशासन और परिजनों से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि वे सुरक्षित अपने घर लौटना चाहती हैं, लेकिन उन्हें वहां से निकलने नहीं दिया जा रहा।

सीतापुर विधायक की पहल पर वापसी

युवतियों का वीडियो परिजनों के माध्यम से सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को मिला तो उन्होंने सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल से बात की। विधायक ने तीनों युवतियों की सकुशल वापसी के लिए पहल करने कहा। प्रशासिनक अधिकारियों की मदद से तीनों युवतियों को छुड़ा लिया गया है।

सीतापुर विधायक ने तीनों युवतियों से वीडियो काल पर बात भी की। विधायक ने ट्रेन को लेकर पूछा तो युवतियों ने बताया कि शाम पौने चार बजे उनकी ट्रेन है। विधायक ने कहा कि उन्हें पैसे भी भेजे जा रहे हैं। रास्ते में संपर्क में रहें और जरूरत पड़ने पर काल कर लें।

Mob Lynching Case CG : जादू-टोना के शक में दरिंदगी: बाप-बेटों को घुमाया, पीटा… अब हाईकोर्ट सख्त, DGP से मांगा जवाब
Big Breaking : लगातार बारिश से किले की 400 साल पुरानी दीवार ढहने से 7 लोगों की मौत, मृतकों में पांच एक ही परिवार से
शराब के नशे में पति बना हैवान : पत्नी की हत्या कर फरार, दो मासूम बच्चों से छीना मां का साया
छत्तीसगढ़ में मामला सुलटाने के नाम पर 2.40 लाख मांगे, SP ने ASI और Head Constable को किया Suspend
पारिवारिक विवाद : कांस्टेबल ने पत्नी-बेटे पर तलवार से किया हमला, फिर की खुद….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drug Trafficking
Drug Trafficking : दुर्ग में नशे पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन मामले में 3 फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

Bastar Rain
Bastar Rain : बस्तर में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सड़कें डूबीं और घरों में घुसा पानी; स्कूल बंद

बस्तर में तीन दिनों से हो रही तेज…

Sanju Devi Asian Games Gold : छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री साय ने फोन कर दी बधाई
Sanju Devi Asian Games Gold : छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री साय ने फोन कर दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने अंतरराष्ट्रीय खेल…

Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग
Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग

छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के बाद कथित…

Mahasamund Flood
Mahasamund Flood : बाढ़ के पानी में घिरी शराब दुकान, अंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी; रेस्क्यू कर बचाया

जलस्तर बढ़ (Mahasamund Flood) गया है। इसी बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?