CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Cabinet Decision : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, नौकरी की उम्र सीमा 45 साल, युवाओं को भी 500 करोड़ समेत लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Chhattisgarh Cabinet Decision : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, नौकरी की उम्र सीमा 45 साल, युवाओं को भी 500 करोड़ समेत लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

By Newsdesk Admin
09/09/2026
Share
Chhattisgarh Cabinet Decision : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, नौकरी की उम्र सीमा 45 साल, युवाओं को भी 500 करोड़ समेत लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
Chhattisgarh Cabinet Decision : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, नौकरी की उम्र सीमा 45 साल, युवाओं को भी 500 करोड़ समेत लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

सीजी भास्कर, 9 सितंबर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक (Chhattisgarh Cabinet Decision) में युवाओं, सरकारी कर्मचारियों, कौशल विकास, निर्यात और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सरकार ने रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपए के स्टार्टअप मिशन को मंजूरी दी है। बैठक में शासकीय सेवकों और संबंधित संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए अन्य सरकारी सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष करने का फैसला लिया गया है।

Contents
  • 45 साल तक आवेदन की छूट
  • 500 करोड़ का स्टार्टअप मिशन
  • जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर
  • निर्यात नीति 2026-30 मंजूर
  • NSTI के लिए 10 एकड़ जमीन
  • दुर्ग में बनेगा नया कोर्ट भवन
  • रोजगार और कौशल पर जोर

यह भी पढ़ें…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

यह भी पढ़ें…

45 साल तक आवेदन की छूट

कैबिनेट ने राज्य शासन के अधीन कार्यरत स्थायी और अस्थायी शासकीय सेवकों, निगम-मंडल एवं स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और नगर सैनिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब अन्य शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन करने की निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष (Chhattisgarh Cabinet Decision) कर दी गई है।

इस फैसले से सरकारी और संबद्ध संस्थाओं में काम कर रहे कर्मचारियों को दूसरी सेवाओं और उच्च पदों पर जाने के लिए अधिक अवसर मिलेंगे। राज्य शासन इस संबंध में एकीकृत स्थायी दिशा-निर्देश भी जारी करेगा।

 

यह भी पढ़ें…

500 करोड़ का स्टार्टअप मिशन

प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन (Chhattisgarh Cabinet Decision) को मंजूरी दी गई है। मिशन के लिए आगामी पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

इसके तहत सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और पांच इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे। NIPUN JOB Engine के जरिए उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल विकास और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें…

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव

जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर

सरकार का लक्ष्य युवाओं को सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाला बनाना है। मिशन के जरिए स्टार्टअप, नवाचार और नई तकनीक आधारित उद्योगों के लिए प्रदेश में मजबूत माहौल तैयार करने की योजना है।

सरकार के अनुसार युवा उद्यमिता को बढ़ावा (Chhattisgarh Cabinet Decision) देने से छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप और नई तकनीक आधारित उद्योगों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें…

 

 

निर्यात नीति 2026-30 मंजूर

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 (Chhattisgarh Cabinet Decision) को भी मंजूरी दी है।

नई नीति के तहत मजबूत निर्यात इकोसिस्टम और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। निर्यातकों को बेहतर बाजार पहुंच और व्यापार सुविधाएं देने के साथ कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्रों के मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। ई-कॉमर्स, व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों के जरिए प्रदेश के उद्यमियों और निर्यातकों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक सीधी पहुंच बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।

 

यह भी पढ़ें…

 

 

NSTI के लिए 10 एकड़ जमीन

नवा रायपुर अटल नगर में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट यानी NSTI की स्थापना के लिए ग्राम तेंदुवा में 10 एकड़ जमीन निशुल्क आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह भूमि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय को दी जाएगी।

लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाले नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (Chhattisgarh Cabinet Decision) में आधुनिक शैक्षणिक, प्रशासनिक और छात्रावास सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

संस्थान में दीर्घकालिक पाठ्यक्रमों में हर साल 1,000 और अल्पकालीन कार्यक्रमों में 3,000 प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इससे युवाओं को उन्नत कौशल, इंटर्नशिप और रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

 

 

यह भी पढ़ें…

 

 

दुर्ग में बनेगा नया कोर्ट भवन

कैबिनेट ने दुर्ग जिला न्यायालय के नए भवन के निर्माण के लिए ग्राम तितुरडीह में बीआईटी कॉलेज के पास चार हेक्टेयर जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के नाम दर्ज भूमि के बदले ग्राम पाहंदा, तहसील पाटन में 5.024 हेक्टेयर शासकीय भूमि भिलाई इस्पात संयंत्र को दी जाएगी।

दोनों भूखंडों का वर्तमान मूल्य लगभग समान बताया गया है। इस फैसले से दुर्ग जिला न्यायालय का नया भवन (Chhattisgarh Cabinet Decision) बनाने का रास्ता साफ होगा और जिले की न्यायिक अधोसंरचना को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

 

 

यह भी पढ़ें…

 

 

रोजगार और कौशल पर जोर

साय कैबिनेट के फैसलों में युवाओं के रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता के साथ सरकारी कर्मचारियों के करियर अवसरों पर खास फोकस दिखाई दिया। 500 करोड़ रुपए के स्टार्टअप मिशन से लेकर 200 करोड़ रुपए के NSTI और 45 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा तक के फैसले सीधे तौर पर रोजगार और कौशल से जुड़े हैं।

वहीं नई निर्यात नीति से प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने और दुर्ग में नए न्यायालय भवन से न्यायिक अधोसंरचना मजबूत करने (Chhattisgarh Cabinet Decision) की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।

 

खबरें और भी हैं : 

 

Nakti Demolition Row : नकटी में बुलडोजर कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया ‘अपराधिक कृत्य’, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
भिलाई में क्रेन चालक को क्रिकेट स्टंप से पीटा, महिलाओं से भी मारपीट, आधा दर्जन लोगों पर FIR
Ambikapur Delhi Flight Service 2026: अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू, हफ्ते में दो दिन मिलेगी सुविधा
Durg Burn Murder Case : दुर्ग में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, 12 साल बाद पति को उम्रकैद, कोर्ट ने मौत की सजा से किया इनकार
KBC Chhattisgarh Teacher : केबीसी में अंबिकापुर की शिक्षिका का शानदार प्रदर्शन, 12.5 लाख रुपये जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg District Court : दुर्ग जिला न्यायालय के नए भवन के लिए 4 हेक्टेयर जमीन को मंजूरी, आधुनिक परिसर का रास्ता साफ
Durg District Court : दुर्ग जिला न्यायालय के नए भवन के लिए 4 हेक्टेयर जमीन को मंजूरी, आधुनिक परिसर का रास्ता साफ

मंत्रिपरिषद ने इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने के…

Naib Tehsildar Death : नायब तहसीलदार निधि नेताम का निधन, प्रशासनिक महकमे में शोक
Naib Tehsildar Death : नायब तहसीलदार निधि नेताम का निधन, प्रशासनिक महकमे में शोक

नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम के निधन (Naib…

Gas Booking Update : गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर
Gas Booking Update : गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

गैस सिलेंडर बुकिंग नियम (Gas Booking Update) के…

Ganja Smuggling Raipur : DRI के रडार पर रायपुर, 13 दिन में 500 किलो गांजा जब्त
Ganja Smuggling Raipur : DRI के रडार पर रायपुर, 13 दिन में 500 किलो गांजा जब्त

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी (Ganja Smuggling Raipur)  के…

Bus Fare Chhattisgarh : बस किराया बढ़ाने पर जल्द फैसला, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगी आनलाइन ट्रैकिंग
Bus Fare Chhattisgarh : बस किराया बढ़ाने पर जल्द फैसला, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगी आनलाइन ट्रैकिंग

छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों के किराए (Bus Fare…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?