CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

By Newsdesk Admin
05/09/2026
Share
Textile Sector Chhattisgarh
Textile Sector Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात; नई औद्योगिक नीति में टेक्सटाइल को थ्रस्ट सेक्टर का दर्जा

Contents
  • नई औद्योगिक नीति में टेक्सटाइल को थ्रस्ट सेक्टर का दर्जा  Textile Sector Chhattisgarh
  • नवा रायपुर में विकसित होगा टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग इको-सिस्टम
  • कोसा परंपरा को आधुनिक बाजार से जोड़ने की तैयारी
  • NIFT से आधुनिक तकनीक और डिजाइन को मिलेगा बढ़ावा
  • सेंट्रल इंडिया का प्रमुख टेक्सटाइल हब बनने की क्षमता
  • तकनीक और नवाचार में केंद्र देगा सहयोग

एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार देने वाली इकाइयों के लिए विशेष प्रोत्साहन, नवा रायपुर में टेक्सटाइल यूनिट्स की स्थापना को मिल रही गति

 

रायपुर, 4 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम (Textile Sector Chhattisgarh) कर रही है। नई औद्योगिक नीति में विशेष प्रोत्साहन दिए जाने से निवेशकों की रुचि बढ़ी है। इससे प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

राज्य सरकार का जोर टेक्सटाइल उद्योग के साथ आधुनिक तकनीक, डिजाइन और पारंपरिक वस्त्र कौशल को जोड़ने पर है। टेक्सटाइल सेक्टर (Textile Sector Chhattisgarh) में निवेश बढ़ने से उत्पादन के साथ सहायक उद्योगों और स्थानीय उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की।

 

Textile Sector Chhattisgarh
Textile Sector Chhattisgarh

 

नई औद्योगिक नीति में टेक्सटाइल को थ्रस्ट सेक्टर का दर्जा  Textile Sector Chhattisgarh

 

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में टेक्सटाइल सेक्टर (Textile Sector Chhattisgarh) को थ्रस्ट सेक्टर के रूप में शामिल किया गया है। इसके तहत टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्यमियों के लिए आकर्षक प्रोत्साहन और अनुदान का प्रावधान किया गया है।

राज्य सरकार की नीति का उद्देश्य निवेश के साथ स्थानीय युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना है। एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार देने वाली औद्योगिक इकाइयों के लिए विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। श्रम आधारित होने के कारण टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराने की क्षमता रखता है।

 

यह भी पढ़ें : Shivprakash Rai Death : भिलाई निवासी शिवप्रकाश राय का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार

 

नवा रायपुर में विकसित होगा टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग इको-सिस्टम

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि नवा रायपुर अटल नगर में टेक्सटाइल क्षेत्र की नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को गति मिल रही है। सरकार का प्रयास केवल उत्पादन इकाइयां स्थापित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां डिजाइन, उत्पादन, कौशल विकास, आधुनिक तकनीक और बाजार से जुड़ा समग्र इको-सिस्टम विकसित करने का है।

टेक्सटाइल उद्योग (Textile Sector Chhattisgarh) के विस्तार से महिलाओं और युवाओं के लिए भी रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे। निवेश बढ़ने से सहायक उद्योगों और स्थानीय उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

 

कोसा परंपरा को आधुनिक बाजार से जोड़ने की तैयारी

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध वस्त्र और हस्तशिल्प परंपरा का भी उल्लेख किया। प्रदेश का कोसा सिल्क देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। विशेष रूप से चांपा और आसपास के क्षेत्रों की कोसा परंपरा राज्य की सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सरकार का प्रयास इस पारंपरिक कौशल को आधुनिक डिजाइन, तकनीक, ब्रांडिंग और व्यापक बाजार से जोड़ना है। कोसा वस्त्र परंपरा (Textile Sector Chhattisgarh) को नए बाजार से जोड़ने से स्थानीय बुनकरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : Illegal Liquor Seizure : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 पाव अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार 

 

NIFT से आधुनिक तकनीक और डिजाइन को मिलेगा बढ़ावा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) की स्थापना इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे युवाओं को फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी और संबंधित आधुनिक क्षेत्रों में शिक्षा और प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे।

NIFT जैसे संस्थान और नई टेक्सटाइल इकाइयों के बीच समन्वय से डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक मजबूत वैल्यू चेन विकसित करने में मदद मिलेगी। इससे पारंपरिक वस्त्र कला को आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुरूप नए उत्पादों और डिजाइनों से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

 

सेंट्रल इंडिया का प्रमुख टेक्सटाइल हब बनने की क्षमता

 

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत के साथ वैश्विक स्तर पर भी टेक्सटाइल और अपैरल क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं।

टेक्सटाइल हब (Textile Sector Chhattisgarh) के रूप में छत्तीसगढ़ के उभरने की संभावना को देखते हुए उपलब्ध संसाधन, निवेश-अनुकूल नीति और रोजगार आधारित प्रोत्साहन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल यूनिट्स के विस्तार से प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।

 

तकनीक और नवाचार में केंद्र देगा सहयोग

 

केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने आधुनिक तकनीक, नवाचार, कौशल विकास और नई संभावनाओं के विस्तार के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐसा टेक्सटाइल इको-सिस्टम (Textile Sector Chhattisgarh) विकसित करना चाहती है, जिसमें निवेश और रोजगार के साथ स्थानीय कौशल, पारंपरिक वस्त्र कला, आधुनिक डिजाइन और तकनीक का समन्वय हो। नई औद्योगिक नीति, नवा रायपुर में विकसित हो रहे औद्योगिक वातावरण और NIFT जैसे संस्थानों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल और अपैरल मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख केंद्रों में शामिल करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, शेन वॉट्सन और जॉन्टी रॉड्स सहित कई दिग्गज क्रिकेटर्स आ रहे हैं रायपुर, छत्तीसगढ़ के मैदान में होगा इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल मैच
R Krishna Das Advisor : CM विष्णुदेव साय से मिले नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास, रायपुर में हुई अहम मुलाकात
Cattle Killed by Truck India : जांजगीर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाईवा ने 12 मवेशियों को कुचला, गांव में आक्रोश
नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बर्खास्तगी पर लगी रोक
Anti-Naxal Operation Gadchiroli: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 44 स्मारक ढहाकर नक्सली प्रचार पर ब्रेक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : गरबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी सवार युवक गंभीर

Bhilai Road Accident : सूचना मिलते ही भिलाई…

Durg Police Fingerprint Biometric Records
Durg Police Fingerprint Biometric Records : दुर्ग में बदमाशों के फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक रिकॉर्ड तैयार, संदिग्धों की पहचान में मिलेगी मदद

Durg Police Fingerprint Biometric Records :पुलिस को उम्मीद…

Asian Para Games Gold Medal
Asian Para Games Gold Medal : दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, कभी रिश्तेदार करते थे जानवर से तुलना

Asian Para Games Gold Medal : आज दीप्ति…

Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े
Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े

बिलासपुर के सकरी क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट…

JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम
JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम

दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?