CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

By Newsdesk Admin
29/08/2026
Share
Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

सीजी भास्कर, 29 अगस्त : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा (Chhattisgarh Higher Education) अब केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं रह गई है। राज्य में कौशल, तकनीक, अनुसंधान और रोजगार से जोड़कर शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना के अनुरूप सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, हुनरमंद और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है।

Contents
  • गुणवत्ता सुधार के लिए शुरू हुआ मिशन मोड
  • 36 महाविद्यालय बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
  • AI से लेकर फूड प्रोसेसिंग तक रोजगारपरक पाठ्यक्रम
  • वनांचल तक पहुंचेगी उच्च शिक्षा
  • 595 पदों पर प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया तेज

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी

 

गुणवत्ता सुधार के लिए शुरू हुआ मिशन मोड

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा मिशन की नींव रखी गई है। इसके तहत चयनित महाविद्यालयों के ढांचागत और शैक्षणिक विकास के लिए हर साल विशेष राशि स्वीकृत की जाएगी। साथ ही मजबूत मॉनिटरिंग व्यवस्था तैयार की गई है, ताकि स्वीकृत बजट का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंच सके।

 

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण

 

 

36 महाविद्यालय बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप राज्य के हर जिले में बहुसंकायी और अनुसंधान केंद्रित शिक्षण संस्थान विकसित करने की योजना है। जिन महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 3000 से अधिक है और प्रदर्शन बेहतर रहा है, उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। ऐसे 36 महाविद्यालय शोध, नवाचार और उच्चस्तरीय अध्यापन के प्रमुख केंद्र बनेंगे।

 

 

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Underbridge : पानी भरे अंडरब्रिज में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

 

AI से लेकर फूड प्रोसेसिंग तक रोजगारपरक पाठ्यक्रम

विद्यार्थियों को बदलते रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए स्ववित्तीय पाठ्यक्रम नीति लागू की जा रही है। इसके तहत स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स, सेरीकल्चर, फिशरीज और टसर टेक्नोलॉजी जैसे विषयों की पढ़ाई शुरू की जा रही है।

इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, वेब डिजाइनिंग, फूड प्रोसेसिंग, मशरूम कल्टीवेशन, फ्लोरीकल्चर और हर्बल कल्टीवेशन जैसे विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के साथ-साथ राज्य के कौशल विकास और तकनीकी विभागों के साथ MoU किए हैं, ताकि विद्यार्थियों को उद्योग और व्यावहारिक अनुभव से जोड़ा जा सके।

 

 

यह भी पढ़ें : Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम

 

 

 

वनांचल तक पहुंचेगी उच्च शिक्षा

शिक्षा का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए आदिवासी और वनांचल क्षेत्रों में नए महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। औद्योगिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय बढ़ाकर युवाओं के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा चार वर्षीय बीएड (ITEP) और बीपीएड जैसे एकीकृत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन भी शुरू किया जा रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें : Rule Change From 1st September : 1 सितंबर से बदलेंगे 5 बड़े नियम, LPG से कार और एयरपोर्ट तक पड़ेगा सीधा असर

 

 

595 पदों पर प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया तेज

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शिक्षक तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है। उद्योग जगत और व्यावहारिक क्षेत्रों के विशेषज्ञों को प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के रूप में महाविद्यालयों से जोड़ने की योजना है। वहीं शासकीय महाविद्यालयों में प्राध्यापक के 595 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा (Chhattisgarh Higher Education) के इस बदलाव का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल, अनुसंधान और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इन पहलों के जरिए राज्य को देश के प्रमुख एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

 

 

खबरें और भी हैं: Bilaspur Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत

केएच मेमोरियल स्कूल का CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 100% परिणाम के साथ सुहानी शाह बनीं स्कूल टॉपर
UPSC (CSE) मेन्स Result : 2 हजार 845 कैंडिडेट हुए पास, 13 दिसंबर से भरना होगा (DAF) डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म, 19 दिसंबर लास्ट डेट
School Negligence Case : स्कूल में बड़ी लापरवाही! छात्र की चली गई आंख की रोशनी, शिक्षिका निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला
CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
MP Board Class 5th, 8th Result 2025 Declared: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

MP Sub Engineer Bharti 2026
MP Sub Engineer Bharti 2026: एमपीईएसबी ने 1700 सब इंजीनियर पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, 12 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (India…

DMRC Recruitment 2026
DMRC Recruitment 2026 : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 72,600 वेतन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Recruitment 2026) ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?