CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम

Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम

By Newsdesk Admin
29/08/2026
Share
Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम
Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम

सीजी भास्कर, 29 अगस्त : छत्तीसगढ़ में किसान अब पारंपरिक धान की खेती (Medicinal Rice) के साथ ऐसी खास किस्मों की ओर बढ़ रहे हैं, जिनकी मांग फूड इंडस्ट्री के साथ हेल्थ और न्यूट्रास्युटिकल सेक्टर में भी है। औषधीय गुणों वाली इन धान की किस्मों पर वैज्ञानिक शोध के साथ किसानों को बाजार से जोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिससे उन्हें सामान्य धान की तुलना में बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद है।

Contents
  • 23 हजार से ज्यादा धान की किस्में सुरक्षित
  • लाइचा, महाराजी और गठुवन पर रिसर्च
  • धान की खेती से किसानों की बढ़ सकती है कमाई
  • पुरानी धान किस्मों को मिल रहा आधुनिक बाजार

 

यह भी पढ़ें : Rule Change From 1st September : 1 सितंबर से बदलेंगे 5 बड़े नियम, LPG से कार और एयरपोर्ट तक पड़ेगा सीधा असर

 

23 हजार से ज्यादा धान की किस्में सुरक्षित

इस पहल का बड़ा केंद्र रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय के जर्मप्लाज्म बैंक में करीब 23,250 पारंपरिक और दुर्लभ धान की किस्मों को सुरक्षित रखा गया है। इन किस्मों में छत्तीसगढ़ के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों की पारंपरिक प्रजातियां भी शामिल हैं।

यह संग्रह वैज्ञानिकों के लिए महत्वपूर्ण है। बदलते मौसम के अनुसार नई किस्में विकसित करने के साथ अधिक पोषण वाली फसलों पर शोध में भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें :September 2026 Grah Gochar : सितंबर में बदलेंगे 4 बड़े ग्रह, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

 

लाइचा, महाराजी और गठुवन पर रिसर्च

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक धान किस्मों में लाइचा, महाराजी और गठुवन को खास माना जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के मुताबिक इन किस्मों के औषधीय गुणों को लेकर वैज्ञानिक अध्ययन किया जा रहा है।

शोध के अनुसार सामान्य चावल की तुलना में लाइचा में 231 अधिक फाइटोकेमिकल्स पाए गए हैं। वहीं महाराजी धान में मौजूद तत्वों को लेकर स्तन और फेफड़ों के कैंसर से जुड़ी कोशिकाओं पर संभावित प्रभाव का अध्ययन किया जा रहा है। गठुवन किस्म का पारंपरिक रूप से गठिया के उपचार में इस्तेमाल किए जाने का उल्लेख मिलता है और इसके संभावित औषधीय व कैंसररोधी गुणों पर भी शोध जारी है।

 

यह भी पढ़ें :Mukti Dham Theft : मुक्तिधाम का ताला तोड़कर 500 फीट केबल वायर चोरी, आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

 

धान की खेती से किसानों की बढ़ सकती है कमाई

औषधीय धान (Medicinal Rice) की खासियत केवल स्वास्थ्य से जुड़े शोध तक सीमित नहीं है। इन किस्मों को फार्मास्युटिकल, हेल्थ-फूड और न्यूट्रास्युटिकल उद्योग से जोड़ने पर किसानों के लिए नए बाजार खुल सकते हैं।

कृषि विश्वविद्यालय का जोर ऐसी फसलों को बढ़ावा देने पर है, जिनकी बाजार में विशेष मांग हो। यदि किसानों को सीधे दवा और हेल्थ-फूड कंपनियों से जोड़ा जाता है तो उन्हें अपनी उपज का बेहतर और प्रीमियम मूल्य मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें : Namibia vs South Africa : नामीबिया ने अफ्रीका को चटाई धूल, रचा वर्ल्ड रिकार्ड

 

पुरानी धान किस्मों को मिल रहा आधुनिक बाजार

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक धान की खेती लंबे समय से होती रही है। अब वैज्ञानिक शोध, आधुनिक कृषि तकनीक और बेहतर मार्केट लिंकेज के जरिए इन किस्मों को नई पहचान देने की कोशिश की जा रही है।

जैव विविधता के संरक्षण के साथ किसानों की आय बढ़ाना भी इस पहल का अहम उद्देश्य है। औषधीय धान (Medicinal Rice) की मांग बढ़ने पर पारंपरिक किस्मों की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त कमाई का जरिया बन सकती है।

 

खबरें और भी हैं…Suhela Road Accident : गड्ढों से बचने की कोशिश में हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल

Environmental Conservation :  दस साल से हरियाली की मुहिम, मुंगेली की संस्था को राज्यस्तर पर मिला सम्मान
छत्तीसगढ़ में काम करने वाले मजदूरों का वेरिफिकेशन अनिवार्य:जिन जिलों में ठेका श्रमिक ज्यादा वहां लागू
डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: मां बम्लेश्वरी समिति पर FIR, कंपनी और बिजली विभाग में आरोप-प्रत्यारोप..
Bilaspur Violence Case : बिलासपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर छिपा था रामसिंह ठाकुर
कोरबा में टंगिया मारकर विधवा महिला की बेरहमी से हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delimitation Bill
Delimitation Bill : परिसीमन बिल के खिलाफ INDIA ब्लॉक लामबंद, खड़गे ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष…

Urkura Primary School
Urkura Primary School : रायपुर के उरकुरा प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर, छत से गिर रहा मलबा; बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

रायपुर जिले के बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के…

CM Vishnu Deo Sai Delimitation Statement : 'परिसीमन चोरी-छिपे उठाया गया कदम नहीं, संवैधानिक प्रक्रिया है' : विष्णु देव साय
CM Vishnu Deo Sai Delimitation Statement : ‘परिसीमन चोरी-छिपे उठाया गया कदम नहीं, संवैधानिक प्रक्रिया है’ : विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo…

Mahadev Betting Case
Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में वकील हिमांशु की आज पेशी, 15 करोड़ लेने के आरोप में ईडी मांग सकती है रिमांड

वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को शनिवार को…

Chhattisgarh Ration Card Update : छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर! जानें पूरा अपडेट
Chhattisgarh Ration Card Update : छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर! जानें पूरा अपडेट

छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए सार्वजनिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?