CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: मां बम्लेश्वरी समिति पर FIR, कंपनी और बिजली विभाग में आरोप-प्रत्यारोप..

डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: मां बम्लेश्वरी समिति पर FIR, कंपनी और बिजली विभाग में आरोप-प्रत्यारोप..

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल |

राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर के रोपवे हादसे मामले में मां बम्लेश्वरी रोपवे संचालन समिति पर एफआईआर दर्ज की गई है। समिति पर डोंगरगढ़ थाने में एफआईआर भाजपा की ओर से की गई है। वहीं, रोपवे संचालक कंपनी ने हादसे की वजह फ्लक्चुएशन को बताते हुए बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत की है।

इधर, बिजली विभाग ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कंपनी के खिलाफ अलग से शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। जिला कलेक्टर ने रोपवे हादसे की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। जो 7 दिन में जांच के बाद रिपोर्ट पेश करेगी।

रोपवे ट्रॉली पलटी, भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल

बतादें कि शुक्रवार को पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचते थे। पैकरा मंदिर में दर्शन के लिए रोपवे ट्रॉली से पहुंचे। उनके साथ ट्रॉली में भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित कुल छह लोग सवार थे।

जब सभी माता के दर्शन कर लौट रहे थे कि तभी ट्रॉली अचानक नीचे स्टेशन पर टूटकर पलट गई। इस हादसे में भाजपा महामंत्री भरत वर्मा को गंभीर चोटें आईं। उन्हें रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

बिजली विभाग और रोपवे संचालन कंपनी का एक-दूसरे पर आरोप

हादसे के बाद राजनांदगांव के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह ने कहा, ये बड़ी लापरवाही हुई है, इसलिए संगठन के निर्देश पर हमने रोपवे संचालन समिति पर एफआईआर कराई है। उन्होंने इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं, रोपवे संचालक कंपनी दामोदर रोपवे एंड इंफ्रा लिमिटेड के साइट इंचार्ज धर्मेंद्र ठाकुर ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हादसे की वजह “बिजली में उतार-चढ़ाव (फ्लक्चुएशन)” को बताया।

इसके जवाब में बिजली विभाग ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया और कंपनी के खिलाफ अलग से शिकायत दर्ज कराई है। बिजली विभाग डोंगरगढ़ के इंजीनियर एनके साहू ने बताया कि रोपवे की सप्लाई डोंगरगढ़ सब स्टेशन से है। हादसे के दौरान कोई भी फ्लक्चुएशन नहीं हुआ। उन्होंने कहा, रोपवे के कनेक्शन के लिए कंपनी ने 125 केवीए का उच्च दाब कनेक्शन ले रखा है। इसमें टांसफार्मर उपभोक्ता की ओर से लगवाया जाता है। साथ ही उसका मेंटनेंस भी उनके द्वारा ही किया जाता है।

जिला प्रशासन ने बनाई जांच समिति

इध्जर, जिले के कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति सात दिनों में घटनास्थल की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी। समिति में सीएसपीडीसीएल डोंगरगढ़ के कार्यपालन अभियंता एनके साहू, लोक निर्माण विभाग दुर्ग के आरएल गायकवाड़ और पंचराम ठाकुर को शामिल किया गया है।

पूर्व मंत्री की योजना भी प्रभावित

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा डोंगरगढ़ दौरे पर कुंदरगढ़ मंदिर में रोपवे स्थापित करने की योजना को लेकर आए थे। इसी सिलसिले में वे डोंगरगढ़ के रोपवे संचालन को समझने पहुंचे थे। लेकिन वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। उनके साथ बैठक में मौजूद अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

Chhattisgarh Online Betting : ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर कार्रवाई, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा
PM National Child Award 2026  : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन नामांकन
मकान मालिकों के लिए आई बुरी खबर, अब किराए पर नहीं दे पाएंगे अपना घर….❗ सरकार ने बदले नियम, पढ़िए पूरी खबर
Initiative simple hearted MLA Rikesh : भिलाई के कैंप में झुलसे दिव्यांश की सर्जरी के लिए विधायक रिकेश की एक और पहल
क्या 22 साल बाद बंद हो जाएगी Microsoft की ये सर्विस? कभी थी Video Call की पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Awas Yojana Chhattisgarh
PM Awas Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के पक्के मकान

PM Awas Yojana Chhattisgarh : सरकार के मुताबिक,…

Pradeep Mishra Katha Durg
Pradeep Mishra Katha Durg : प्रदीप मिश्रा ने Gen-Z को दिलाई संस्कारों की शपथ, बोले- माता-पिता बच्चों को गाड़ी नहीं, संस्कार दें

Pradeep Mishra Katha Durg :प्रदीप मिश्रा ने माता-पिता…

School Lockdown Protest 
School Lockdown Protest : स्कूल में तालाबंदी के बाद सड़क पर उतरे छात्र, सड़क पर चक्काजाम

School Lockdown Protest : प्रशासन के सामने छात्रों…

Durg Loan Fraud
Durg Loan Fraud : मुद्रा लोन के नाम पर 15 लाख की ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर आरोपी ने हड़पे पैसे

Durg Loan Fraud :पुलिस ने आरोपी के कब्जे…

Labour Welfare
Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?