CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूर्व CM भूपेश के बेटे चैतन्य ED हिरासत में, भड़के बघेल, कहा- साहेब ने मालिक को खुश…

पूर्व CM भूपेश के बेटे चैतन्य ED हिरासत में, भड़के बघेल, कहा- साहेब ने मालिक को खुश…

By Newsdesk Admin
18/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला केस में शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की। ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिया है। चैतन्य का आज ही जन्मदिन भी है।

बताया जा रहा है कि ईडी चैतन्य को रायपुर कार्यालय ले गई है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि

‘ED’ आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है।

भूपेश बघेल ED रेड के बीच विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए निकल गए। विधानसभा जाते वक्त भूपेश ने कहा कि पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी और शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा है।

वो जानते हैं, भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडानी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ED को भेजा गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि

आज फिर डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लगातार षड्यंत्र जारी है। आज उनके निवास पर ईडी भेज दी गई है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा कि 32 हजार का जग, 50 लाख की टीवी, 11 करोड़ का योगा और 2 करोड़ के समोसा घोटाले और लगातार अपनी किरकिरी से विष्णु बौखला गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के घर पर ईडी भेजकर विपक्ष को चुप कराए जाने की साजिश है।

Dantewada Wildlife Crime : दुर्लभ शेकरू गिलहरियों का शिकार कर पकाने वाला युवक गिरफ्तार, 11 साथियों की तलाश जारी
अब देशविरोधी कंटेंट पर लगेगा ब्रेक: मोदी सरकार ला रही राष्ट्रीय पॉलिसी, सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ बोलने वालों की …
Body Found In Pond : सरगुजा में दोस्ती का खौफनाक अंत, युवक ने दोस्त की हत्या कर शव डबरी में फेंका, आरोपी हिरासत में
Railway Ticket Checking Drive: बिना टिकट यात्रियों पर कसा शिकंजा, 3.74 लाख रुपये का जुर्माना
BCCI Selection Committee : अजीत अगरकर समेत इनकी होगी छुट्टी, चयनकर्ताओं के लिए मंगाए आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?