सीजी भास्कर, दुर्ग, 11 नवंबर 2026। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस (Bhilai Crime News) ने गिरफ्तार किया है। दोनों अलग-अलग इलाकों में राहगीरों को हथियार दिखाकर डरा-धमका रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से लोहे के धारदार हथियार बरामद किए। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दो इलाकों में हथियार लेकर फैला रहे थे दहशत
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राधिका नगर स्थित स्लाटर हाउस के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलमान खान (38 वर्ष) निवासी गौतम नगर, बुद्ध प्रतिमा के पास, सुपेला भिलाई बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें : Assam Train Accident: असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसे का शिकार! इंजन समेत 5 कोच पटरी से उतरे
जीई रोड पर दूसरा आरोपी गिरफ्तार
इसी दौरान पुलिस को दूसरी सूचना मिली कि जीई रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक युवक लोहे का बड़ा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान लक्की सिंह (22 वर्ष) निवासी गौतम नगर, भिलाई के रूप में हुई। उसके कब्जे से भी लोहे का बड़ा धारदार हथियार जब्त किया गया।
यह भी पढ़ें : Targeting storytellers : भूपेश बघेल का कथावाचकों पर निशाना, बोले- पर्ची देखकर कथा सुनाने से बढ़ रहा अंधविश्वास
आर्म्स एक्ट में दोनों को जेल
सुपेला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



