CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OMG….एक मां की हैवानियत, 3 और 5 साल के दोनों बच्चों की गला काट हत्या, पुलिस से बताया कि सिर दर्द के गुस्से में ऐसा कर दिया, 3 दिन पहले ही 10 महीने के मासूम का बरामद हुआ था शव, पढ़िए दिल दहला देने वाली पूरी खबर

OMG….एक मां की हैवानियत, 3 और 5 साल के दोनों बच्चों की गला काट हत्या, पुलिस से बताया कि सिर दर्द के गुस्से में ऐसा कर दिया, 3 दिन पहले ही 10 महीने के मासूम का बरामद हुआ था शव, पढ़िए दिल दहला देने वाली पूरी खबर

By Newsdesk Admin
29/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही दो बच्चों को कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। 3 साल के बेटे और 5 साल की बेटी की गर्दन काट दी है। वारदात के बाद इलाके में भय का माहौल है। महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वारदात रतलाम जिला मुख्यालय से 140KM दूर देवरी वार्ड की बताई जा रही है।

आपको बता दें कि आज गुस्साई महिला ने दोनों बच्चों का काम तमाम कर दिया, ऐसी सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो महिला कुछ ही दूर बैठी मिली। महिला का नाम राधिका आदिवासी है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

महिला के पति ने बताया कि वह वारदात के समय घर नहीं था। जब घर पहुंचा तो बच्चों की खून से सनी लाशें देखीं, पास में एक जला गद्दा भी मिला। महिला से जब पुलिस ने वारदात का कारण पूछा तो उसने कई बार बयान बदले। बाद में उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से अलग होना चाहती थी। गुस्से में उसने बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी को कुछ दिन पहले सिर में दर्द हुआ था। उसका इलाज करवाया गया था, वह तभी से परेशान थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि महिला को तेंदूखेड़ा, जिला नरसिंगपुर से अरेस्ट किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब हो कि 3 दिन पहले भी ऐसा ही डरा देने वाला मामला इसी जिले में सामने आया था। MP पुलिस ने घर से लापता 10 माह के बच्चे का शव बरामद किया था। शख्स अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था लेकिन बच्चा रोने लगा तो वह डर गया। उसे लगा कि घर के लोग जाग जाएंगे, जिससे उसका भेद खुल जाएगा, उसके बाद आरोपी 23 वर्षीय दशरथ कटारिया ने बच्चे का गला दबा दिया था। इसके बाद बॉडी को कालूखेड़ा गांव में कुएं में फेंक दिया। लोगों ने जब बच्चे को ढूंढने की कोशिश की तो आरोपी ने भी उनके साथ नाटक किया लेकिन बाद में उसकी करतूत सामने आ गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से गांव में लौटी रौशनी
Big Breaking : छत्‍तीसगढ़ में इस महीने से 4 लाख 11 हजार कार्डधारियों को नहीं मिलेगा राशन, 62966 कार्ड रायपुर में ब्लाक, जानिए वजह
Balod Road Accident : रफ्तार का कहर, कार-बाइक की भीषण भिड़ंत में 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के निजी प्रेक्टिस व नौकरी करने पर लगा प्रतिबंध
Tribal Assault Case : आदिवासी मजदूरों को बंधक बनाकर पीटा, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

Takhatpur School
Takhatpur School : तखतपुर स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी पानी की बाल्टी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…

Transformer Fire
Transformer Fire : बालोद के बिजली सब-स्टेशन में अचानक भड़की आग, 160 एमवीए ट्रांसफार्मर धू-धूकर जला, उठता रहा धुएं का गुबार

गुरूर थाना क्षेत्र के बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132…

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?