सीजी भास्कर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिवाली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गुढ़ियारी इलाके में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। (CG Police Action)
पहली कार्रवाई कुकरी तालाब चौरा के पास हुई, जहां पुलिस ने शुभम चंदेल और नीलकमल चंदेल को पकड़ा। दोनों के पास से दो चाकू बरामद किए गए। (CG Police Action)

वहीं, दूसरी कार्रवाई रामनगर चौकी क्षेत्र के काली मंदिर के पास हुई। यहां पवन साहू चाकू लेकर लोगों को डराता हुआ मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक चाकू जब्त किया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, दिवाली तक अवैध हथियार लेकर घूमने वालों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


