CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Samagra Shiksha Appointment Issue : 2 हजार व्यावसायिक शिक्षा में प्रशिक्षकों की नियुक्ति पर लगा आरोप, जांच टीम गठित, 48 घंटे में देगी रिपोर्ट

Samagra Shiksha Appointment Issue : 2 हजार व्यावसायिक शिक्षा में प्रशिक्षकों की नियुक्ति पर लगा आरोप, जांच टीम गठित, 48 घंटे में देगी रिपोर्ट

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share
Samagra Shiksha Appointment Issue
Samagra Shiksha Appointment Issue

सीजी भास्कर, 31 जुलाई : छत्तीसगढ़ में समग्र शिक्षा के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जेम पोर्टल के माध्यम से हुई निविदा प्रक्रिया पर मिली शिकायतों के बाद राज्य परियोजना कार्यालय ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। जांच समिति में उप संचालक डीके कौशिक (अध्यक्ष), बृजेश बाजपेयी और एके सारस्वत (सदस्य) शामिल हैं। समिति का गठन प्रभारी प्रबंध संचालक, समग्र शिक्षा के आदेश पर किया गया है। यह समिति दो दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

जानकारी के अनुसार 12 जून 2025 को जेम पोर्टल पर कैटेगरी बिड के माध्यम से प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। इस प्रक्रिया में छह निविदाकार एल-वन के रूप में चयनित हुए, जिन्हें स्प्लिटिंग के माध्यम से ट्रेडवार स्कूल आवंटित किए गए और 11 जुलाई को कार्यादेश जारी कर दिया गया। फर्मों को निर्देश दिए गए थे कि वे 18 जुलाई तक चयनित प्रशिक्षकों की सूची दें और 21 जुलाई तक स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कराया जाए।

इन निर्देशों के अनुसार 23 जुलाई को सभी छह फर्मों ने प्रशिक्षकों की सूची विभाग को सौंपी। इसके बाद 22 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षकों को कार्यभार दिलाने का निर्देश दिया गया। लेकिन 25 जुलाई को एनएसयूआइ और छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य नर्सिंग संगठन ने नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद 28 जुलाई को विभाग को 10 शिकायतें प्राप्त हुईं।

41 पीएम श्री स्कूलों के 1.62 लाख विद्यार्थी प्रभावित

विभागीय आंकड़ों के अनुसार 1,507 स्कूलों में से 1,281 में प्रशिक्षक चयनित किए जा चुके हैं, जिनमें से 844 प्रशिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो कार्यादेश रद किए जा सकते हैं, लेकिन इससे 652 व्यावसायिक स्कूलों और 41 पीएम श्री स्कूलों के 1.62 लाख विद्यार्थी प्रभावित हो सकते हैं। जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Fertilizer Shop Raid Chhattisgarh : खाद में कालाबाजारी पर करारी चोट, आधा दर्जन कृषि केंद्रों पर छापे, गोदाम सील, लाइसेंस निलंबित
Korba Toll Plaza Controversy : युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, टोल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग
30 मार्च को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं PM मोदी: बिलासपुर में आमसभा, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने बुलाई बैठक..
रायपुर का 2 हजार करोड़ का बजट कल होगा पेश: मेयर मीनल करेंगी घोषणा, पार्षदों के मोबाइल पर रहेगा बैन…
Baloda Bazar Agriculture : अनियमितता बरतने वाले दो कृषि केंद्रों को नोटिस, खाद-बीज की बिक्री में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Civic Issues
Raipur Civic Issues : 15 साल बाद भी अधूरा विकास, बुनियादी सुविधाओं से रहवासी वंचित

बोरियाखुर्द, डुंडा, देवपुरी, डुमरतराई और जोरा गांवों के…

Fancy Number
Fancy Number : छत्तीसगढ़ में फीका पड़ा वीआईपी नंबरों का क्रेज, 5 हजार वाले पसंदीदा नंबरों की बढ़ी मांग

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : छत्तीसगढ़ में वाहनों…

Fortified Rice Scam : एमपी में 1160 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन!

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित 1160 करोड़ रुपये के…

Eucalyptus Plantation
Eucalyptus Plantation : 51 लाख यूकेलिप्टस पौधों की तैयारी, 4 करोड़ के टेंडर पर बवाल!

छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने 10 वन मंडलों…

ED-IT Raid
ED-IT Raid : पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पीतल कारोबार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?