CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत

Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत

By Newsdesk Admin
02/09/2026
Share
Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत
Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत

सीजी भास्कर, 02 सितंबर : तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सड़क हादसे (Rajnandgaon Scorpio Accident) में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हुए थे, लेकिन इलाज के दौरान सभी की जान चली गई।

Contents
  • नहर के पास आमने-सामने भिड़े वाहन
  • दो की मौके पर मौत, तीसरी बहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
  • स्कॉर्पियो सवार भी घायल
  • गांव में पसरा मातम

 

 

यह भी पढ़ें…Raigarh Bus Accident : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 14 यात्री घायल

 

 

नहर के पास आमने-सामने भिड़े वाहन

हादसा राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर नहर के पास हुआ। मंगलवार शाम करीब 7 बजे ग्राम गहिराभेड़ी निवासी संदीप साहू (19) अपनी दो बहनों भारती (भूपेश्वरी) और टिकेश्वरी (डीकेश्वरी) के साथ बाइक से गांव लौट रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर (Rajnandgaon Scorpio Accident) इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं स्कॉर्पियो सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई।

 

 

यह भी पढ़ें…Durg Hospital Reel Case : ब्लड सैंपल लेते समय रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त

 

 

दो की मौके पर मौत, तीसरी बहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल टिकेश्वरी को छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। संदीप और उसकी एक बहन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल टिकेश्वरी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह हादसे (Rajnandgaon Scorpio Accident) में तीनों भाई-बहनों की जान चली गई।

 

 

यह भी पढ़ें…High Court Maintenance Case : पत्नी की कमाई पर पति पूछ सकता है सवाल, फैमिली कोर्ट का आदेश निरस्त

 

 

स्कॉर्पियो सवार भी घायल

हादसे में स्कॉर्पियो में सवार लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना (Rajnandgaon Scorpio Accident) के बाद दोनों वाहनों की स्थिति और हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टक्कर किस वजह से हुई।

 

 

यह भी पढ़ें…Kamlesh Rajput ED Raid : पूर्व पटवारी के परिवार में 4 सरकारी अधिकारी, संपत्तियों और आय की जांच पर नजर

 

 

गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही छुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत से ग्राम गहिराभेड़ी में शोक की लहर है। हादसे (Rajnandgaon Scorpio Accident) की खबर के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

खबरें और भी हैं : Instagram Fake ID Case : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर तस्वीरें वायरल करने का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार

Education Review Meeting : गुजरात मॉडल देखकर लौटे स्कूल शिक्षा मंत्री, कल करेंगे विभागीय कामकाज की समीक्षा
BJP Chhattisgarh Meeting : भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, महामंत्री शिव प्रकाश कर रहे अध्यक्षता
CG Board 2nd Main Exam Applications Begin Today : 30 मई अंतिम तिथि
High Court on Kramonnati Pay Scale : क्रमोन्नति वेतनमान पर शिक्षकों को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, 14 याचिकाएं खारिज
Big Breaking : कृष्ण जन्माष्टमी पर इस मंदिर में चढ़ेगा 11 क्विंटल का मालपुआ महाभोग, आठ कारीगर विशेष विधि से बना रहे महाभोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarhiya Kranti Sena
Chhattisgarhiya Kranti Sena : जामुल में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सृजन दिवस की धूम, हजारों की भीड़ के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संयुक्त…

Kamarchhath Festival Ahivara
Kamarchhath Festival Ahivara : संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना, अहिवारा में श्रद्धा से मनाया गया कमरछठ पर्व

नगर पालिका अहिवारा में महिलाओं ने श्रद्धा और…

Bilaspur Jan Darshan
Bilaspur Jan Darshan : बिलासपुर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, आर्थिक मदद, शौचालय और शिक्षक नियुक्ति की मांग

मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिलेभर से…

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO…

Chhattisgarh Weather Alert : फिर बदला मौसम, बलरामपुर में स्कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : फिर बदला मौसम, बलरामपुर में स्कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट

मौसम बदलाव (Chhattisgarh Weather Alert) के बीच उत्तर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?