CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर AIIMS में जूनियर स्टूडेंट्स से रैगिंग, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता को ई-मेल से शिकायत, जुनियर स्टूडेंट्स को कमरे में बंद कर…..फिर बास्केटबॉल ग्राउंड में देर रात तक ठंड में खड़ा करवाया, प्राइवेट सिक्योरिटी गॉर्डस यह सब देखते रहे

रायपुर AIIMS में जूनियर स्टूडेंट्स से रैगिंग, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता को ई-मेल से शिकायत, जुनियर स्टूडेंट्स को कमरे में बंद कर…..फिर बास्केटबॉल ग्राउंड में देर रात तक ठंड में खड़ा करवाया, प्राइवेट सिक्योरिटी गॉर्डस यह सब देखते रहे

By Newsdesk Admin
28/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के स्थित AIIMS में जूनियर स्टूडेंट्स से रैगिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि रात 12 बजे से MBBS-2023 बैच के जूनियर स्टूडेंट्स को बंद कमरे में बुलाया गया। अंदर से खिड़की दरवाजे, पंखे बंद कर दिए गए। दम घुटने से कई लड़कियां बेसुध होकर जमीन पर गिर गईं। इस दौरान सीनियर्स उन्हें गालियां देते रहे। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो आरोपी सीनियर्स स्टूडेंट रात 2 बजे जूनियर्स को बास्केटबॉल ग्राउंड में लेकर गए। उन्हें कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट में ही खड़ा कराया। एम्स के प्राइवेट सिक्योरिटी गॉर्डस भी यह सब देख रहे थे। करीब साढ़े 3 बजे रात को स्टूडेंट्स को वापस जाने दिया गया। हालांकि इस शिकायत पर एम्स प्रबंधन का कोई पक्ष अब तक सामने नहीं आया है। ईमेल की इस शिकायत में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है।

रैगिंग से तंग आकर एक पीड़ित स्टूडेंट ने सुप्रीम कोर्ट की वकील और SAVE NGO की लीगल हेड मीरा कौर पटेल को ई-मेल पर शिकायत भेजी। मीरा ने वीडियो कर बताया कि उनके पास किसी अज्ञात स्टूडेंट का ई-मेल आया, जिसमें बताया गया कि 15-16 नवंबर 2024 की रात AIIMS में सामूहिक रैगिंग की गई है। उस समय रायपुर एम्स में ओरियाना फेस्ट चल रहा था। कार्यक्रम 14 से 17 नवंबर तक चला। इस दौरान डीजे, लाइव कॉन्सर्ट समेत कई अलग-अलग तरह के प्रोग्राम हुए। इन कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान AIIMS के भीतर बाहर के कई स्टूडेंट भी पार्टिसिपेट करने पहुंचे थे।

अधिवक्ता मीरा ने बताया कि रात करीब 2 बजे सभी स्टूडेंट को बास्केटबॉल ग्राउंड पर लाया गया, कड़ाके की ठंड में उन्हें टी-शर्ट पहनाकर खड़ा किया गया। ये फेस्ट की टी शर्ट थी। इस दौरान सभी के फोन टेबल पर रखवा दिए गए थे। उसके बाद गालियां और धमकियां दी गई। इस दौरान एम्स की महिला और पुरुष सिक्योरिटी गार्ड्स चुपचाप खड़े होकर सब कुछ देखते रहे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। शिकायत में ट्रिमर से जूनियर स्टूडेंट को चेहरे के बाल काटने की धमकी दी गई। उन्हें सेविंग कराने के लिए कहा गया। रात करीब 3:30 तक यह सब चलता रहा। उसके बाद उन्हें वापस जाने के अनुमति दी गई।

अधिवक्ता को भेजे गए ई-मेल के अनुसार इस घटना के बाद कई लोग बुरी तरह मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं। ई-मेल में कुछ स्टूडेंट्स को जिम्मेदार भी ठहराया गया है। अधिवक्ता मीरा ने कहा कि रैगिंग का अपराध गंभीर मामलों की श्रेणी में आता है। रायपुर एम्स में जो घटित हुआ उसमें कई स्टूडेंट की जान को भी खतरा था। जो बीएनएस कानूनों के अपराधों में आता है। इस ईमेल को देखकर लग रहा है कि एम्स प्रबंधन ने मामले को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया है। इससे और ज्यादा चांसेस है कि रैगिंग बढ़ेगी। अगर AIIMS प्रबंधन नियम अनुसार ऐसा नहीं करते तो एम्स के डायरेक्टर के खिलाफ भी बीएनएस की 211 और 239 के अंतर्गत शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

Gariaband Naxal Cash Seizure: भालूडिग्गी पहाड़ से 46 लाख नकद और हथियार बरामद, नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका
परमिशन लेकर की थी शादी’, पाकिस्तानी महिला से निकाह करने पर बर्खास्त CRPF जवान ने आरोपों से किया इनकार
Bhilai Nigam : जमकर बहसबाजी, चुटकियों, शिकवा शिकायतों के बीच महापौर नीरज पाल ने भिलाई निगम में 801.78 करोड़ का बजट किया पेश
Ambikapur Manuscript : 60 साल पुरानी पत्रिका कैसे बची रह गई, अंबिकापुर में मिली दुर्लभ पाण्डुलिपि ने बढ़ाई दिलचस्पी
Illegal Paddy Transport : महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 615 कट्टा अवैध धान जप्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

Sukma Flood Relief
Sukma Flood Relief : CM साय ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- चिंता मत करो, हर नुकसान का मिलेगा मुआवजा

Sukma Flood Relief : मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Shooting Suspects Arrested
Shooting Suspects Arrested : जमशेदपुर गोलीकांड के 4 संदिग्ध शूटर अंबिकापुर में पकड़े गए, झारखंड पुलिस ने पहुंचकर की पूछताछ

Shooting Suspects Arrested : संदिग्धों की मेडिकल जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?