सीजी भास्कर, 28 सितम्बर। सुकमा में शबरी नदी का पानी उतरने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने राजवाड़ा सड़क और वार्ड-12 में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार हर नुकसान का मुआवजा देगी और हरसंभव मदद करेगी। (Sukma Flood Relief)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Heavy Rain Flood : भारी बारिश से बिगड़े हालात, रायपुर का महादेवघाट पुल डूबा; कई इलाकों में बाढ़
बाढ़ पीड़ितों को सूखा राशन और कपड़े बांटे : Sukma Flood Relief
मुख्यमंत्री ने कुछ परिवारों को सूखा राशन और कपड़े भी बांटे। प्रशासन ने उन्हें बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों की जानकारी दी। जिले के 22 गांवों के 30 हजार 114 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़ें : India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

राहत शिविरों में भोजन, पानी और इलाज की व्यवस्था
बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं 10 मकान पूरी तरह और 310 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। निचले इलाकों से लोगों को स्कूलों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया, जहां भोजन, पानी और इलाज की व्यवस्था की गई है।
सर्वे पूरा होने के बाद प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा : Sukma Flood Relief
पानी उतरने के बाद लोग घर लौट रहे हैं, लेकिन कई परिवारों के सामने घरेलू सामान के नुकसान और घरों की सफाई की चुनौती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकान, फसल और जनहानि का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
ख़बरें और भी हैं :Raigarh Flyover Public Hearing: रायगढ़ फ्लाईओवर जनसुनवाई में भड़के प्रभावित, मुआवजा और सूचना पर उठे सवाल


