सीजी भास्कर, 26 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में पिछले करीब 36 घंटे से हुई लगातार बारिश के बाद कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रायपुर में खारून नदी का जलस्तर बढ़ने से महादेवघाट पुल के ऊपर करीब 2 फीट पानी बह रहा है। पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई है। प्रदेश के कई नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। (Chhattisgarh Heavy Rain Flood )
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Alert : 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, अंबिकापुर में घरों में घुसा पानी; स्कूल बंद
रायपुर में कई इलाकों में घुसा पानी : Chhattisgarh Heavy Rain Flood
रायपुर की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 के ईडब्ल्यूएस बी ब्लॉक में जलभराव के बाद सुरक्षा के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। भाटागांव में सड़क पर पानी भरने से कार और ट्रक फंस गए। प्रोफेसर कॉलोनी और काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी के कई घरों में भी पानी घुस गया है। भाठागांव, सुंदर नगर, महादेवघाट रोड और विधानसभा क्षेत्र के आसपास भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
गंगरेल बांध में पानी की आवक बढ़ने के बाद 10 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। इससे आसपास की नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Alert : 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, अंबिकापुर में घरों में घुसा पानी; स्कूल बंद
दुर्ग और गरियाबंद में रेस्क्यू अभियान
दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कुम्हारी क्षेत्र के परसदा स्थित जगदीश बाड़ी में बाढ़ का पानी पहुंच गया। यहां फंसे 50 से 55 लोगों को नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम ने देर रात से सुबह तक चले अभियान में सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद करीब 60 अन्य लोगों को भी राहत स्थल पहुंचाया गया, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल थे।
गरियाबंद में भी कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। रायपुर से देवभोग जा रही यात्री बस सराई भदर के पास बाढ़ के पानी में फंस गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिन्हें पुलिस जवानों और ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। जिले में कई निचले इलाके जलमग्न हैं।
यह भी पढ़ें : Durg Rain Alert : रातभर में 64 मिमी बारिश, शिवनाथ उफान पर, स्कूलों में छुट्टी

बस्तर में सड़कें डूबीं, राहत शिविरों में 380 से ज्यादा लोग
बस्तर में लगातार बारिश के कारण इंद्रावती समेत कई नदी-नाले उफान पर हैं। निचले इलाकों में पानी भरने के बाद जिला प्रशासन ने 9 राहत शिविर बनाए हैं, जहां 380 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बाढ़ (Chhattisgarh Heavy Rain Flood ) में फंसे ट्रकों के चालकों और परिचालकों को भी रेस्क्यू किया गया।
भारी बारिश के कारण मालिगुड़ा-छतरिपुट के बीच भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते किरंदुल-विशाखापट्टनम और जगदलपुर-राउरकेला मार्ग की छह यात्री ट्रेनें रद्द की गई हैं। जगदलपुर से हैदराबाद की हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है।
यह भी पढ़ें : Dhamtari School Holiday : धमतरी में आज सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
राजिम में हाईवे पर पानी, कई मार्ग प्रभावित : Chhattisgarh Heavy Rain Flood
राजिम के त्रिवेणी संगम में जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 4 फीट तक पानी पहुंचने से यातायात प्रभावित हुआ है। संगम क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर और आसपास के आश्रम भी पानी से घिर गए हैं।
गरियाबंद में पैरी और सोढूंर नदी के उफान पर आने से राष्ट्रीय राजमार्ग-130सी पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। रायपुर-ओडिशा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी है। सिकासेर और सोढूंर बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें : Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, मध्य-उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट
आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली और तेज बारिश की भी आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ी है, जिसके चलते बारिश का दौर (Chhattisgarh Heavy Rain Flood ) तेज हुआ। मौसम खराब रहने के दौरान लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट


