CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Sushasan Tihar : ‘रेंजर को नोटिस भेजो, सस्पेंड करो’, मंच से भड़के बृजमोहन अग्रवाल

CG Sushasan Tihar : ‘रेंजर को नोटिस भेजो, सस्पेंड करो’, मंच से भड़के बृजमोहन अग्रवाल

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share
CG Sushasan Tihar
CG Sushasan Tihar

सीजी भास्कर, 04 जून : सुशासन तिहार शिविर (CG Sushasan Tihar)  के दौरान एक बार फिर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज नजर आए। गोबरा नवापारा में आयोजित शिविर में जब कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण से जुड़ा मामला सामने आया और संबंधित रेंजर मौके पर मौजूद नहीं मिला, तो सांसद ने मंच से ही सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, “रेंजर यहां क्यों नहीं है? उसे शोकॉज नोटिस जारी करो और सस्पेंड करो।”

Contents
  • अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जताई नाराजगी
  • स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण का मामला भी उठा
  • विकास कार्यों के लिए करोड़ों की घोषणाएं
  • अवैध शराब मामले में भी लगाई थी फटकार
  • समोदा में नायब तहसीलदार को मंच पर बुलाकर पूछा था जवाब
  • लगातार तीसरी बार कार्रवाई के निर्देश

मामला महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण में वन विभाग की आपत्ति और संबंधित अधिकारी की गैरमौजूदगी से जुड़ा था। शिकायत सामने आते ही सांसद ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जताई नाराजगी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। ऐसे में जब सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश हैं, तब जिम्मेदार अधिकारी का अनुपस्थित रहना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन को संबंधित रेंजर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े कई आवेदन भी प्राप्त हुए। सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का निराकरण सात दिनों के भीतर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण का मामला भी उठा

सुशासन तिहार शिविर में हरिहर हाई स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण और नवापारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की आरक्षित भूमि से जुड़े मामले भी सामने आए। शिकायतों के बाद पटवारी, आरआई और तहसीलदार को मंच पर बुलाया गया।

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व और भूमि विवाद से जुड़े मामलों का जल्द समाधान किया जाए ताकि शैक्षणिक संस्थानों की जमीन सुरक्षित रह सके।

विकास कार्यों के लिए करोड़ों की घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने नवापारा नगर पालिका के नए भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा महावीर बजरंग अखाड़ा के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

अवैध शराब मामले में भी लगाई थी फटकार

इससे पहले 18 मई को रायपुर नगर निगम के अश्विनी नगर क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान अवैध शराब बिक्री का मुद्दा उठा था। स्थानीय लोगों की शिकायत सुनने के बाद सांसद ने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी।

उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को संरक्षण न दिया जाए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

समोदा में नायब तहसीलदार को मंच पर बुलाकर पूछा था जवाब

आरंग विधानसभा क्षेत्र के समोदा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में भी राजस्व मामलों में लापरवाही की शिकायतें सामने आई थीं। ग्रामीणों ने नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे के मामलों के लंबे समय से लंबित रहने तथा कथित रूप से पैसे मांगने की शिकायत की थी।

इसके बाद सांसद ने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को मंच पर बुलाकर जवाब तलब किया था। उन्होंने पूछा था कि राजस्व मामलों का निराकरण समय पर क्यों नहीं हो रहा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

लगातार तीसरी बार कार्रवाई के निर्देश

गोबरा नवापारा में रेंजर को नोटिस और सस्पेंशन के निर्देश के साथ यह लगातार तीसरा मामला है, जब सुशासन तिहार के मंच से सांसद बृजमोहन अग्रवाल अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाते दिखाई दिए हैं। इससे पहले अवैध शराब बिक्री और राजस्व मामलों में लापरवाही को लेकर भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से अधिकारियों को फटकार लगाई थी।

अमेरी खदान विवाद में भड़का तनाव: ‘Sarguja Stone-Pelting Clash’ में ASP सहित कई पुलिसकर्मी घायल
Divorce after reconciliation: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने क्यों ठुकराई पति-पत्नी की याचिका?
CG New Schemes 2026-27: गांव से शहर तक नई योजनाओं की बारिश, रोजगार–शिक्षा–कनेक्टिविटी पर सरकार का फोकस
भिलाई के सभी 70 वार्ड में शिविर लगा बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड, 14 अक्टूबर से लगेगा शिविर, देखिए आपके वार्ड में किस तारीख को है शिविर
27 साल का सूखा खत्म, ऑस्ट्रेलिया को हरा कर साउथ अफ्रीका बना टेस्ट चैम्पियन, मार्करम की यादगार सेंचुरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Lifeline Hospital
Mungeli Lifeline Hospital : लाइफ लाइन अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा

सीजी भास्कर, 04 जून :  मुंगेली जिले के…

Fake appointment letter fraud case : मिशन वात्सल्य के नाम पर बेरोजगारों से ठगी

सीजी भास्कर, 04 जून। सरकारी नौकरी की तलाश…

Bill Gates Epstein Controversy
Bill Gates Epstein Controversy : एपस्टीन विवाद की आंच में बिल गेट्स

सीजी भास्कर, 04 जून :  दुनिया के सबसे…

Dharsiwa Minor Case
Dharsiwa Minor Case : नाबालिग से गैंगरेप के आरोप पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने दिया 12 घंटे का अल्टीमेटम

सीजी भास्कर, 04 जून : रायपुर जिले के धरसीवां…

Municipal Election 2026 Results : 5 में से 3 निकायों पर भाजपा का कब्जा, 2 में कांग्रेस की जीत

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ में 1 जून…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

समाजवादी पार्टी के नेता और डी-69 गैंग के सदस्य हाजी रज़ा उर्फ हाजी मोहम्मद के निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, 10 थानों की पुलिस फोर्स रही तैनात

27/08/2024
IG Ratanlal Dangi Removed
छत्तीसगढ़

IG Ratanlal Dangi Removed : पुलिस अकादमी से हटाए गए IG रतनलाल डांगी, अजय यादव को सौंपी गई जिम्मेदारी

07/11/2025
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम

13/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Wedding Band Party Stabbing Case: शादी की खुशियों में मातम, धमतरी में दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या

22/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?