CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Khairagarh Child Murder Case : ‘चोरनी’ कहने से आहत होकर बच्चों को कुएं में धकेला, नाबालिग हत्यारिन गिरफ्तार

Khairagarh Child Murder Case : ‘चोरनी’ कहने से आहत होकर बच्चों को कुएं में धकेला, नाबालिग हत्यारिन गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
10/11/2025
Share
Khairagarh Child Murder Case
Khairagarh Child Murder Case

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झूरानदी में रविवार को दो मासूम भाई-बहन की हत्या (Khairagarh Child Murder Case) करने वाली नाबालिग बालिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान चार वर्षीय करण वर्मा और दो वर्षीय राधिका उर्फ वैशाली वर्मा के रूप में हुई थी। दोनों के शव गांव के एक कुएं से बरामद किए गए।

Contents
  • घर से लापता हुए थे मासूम, कुएं में मिला शव
  • ‘चोरनी’ बोलने से आहत होकर की वारदात
  • 12 घंटे में हुआ जघन्य हत्याकांड का खुलासा

घर से लापता हुए थे मासूम, कुएं में मिला शव

प्रार्थी गजानंद वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दोनों बच्चे दोपहर में अचानक घर से लापता हो गए। पूरे गांव में खोजबीन के बाद ग्रामीण (Murder Investigation ChhuiKhadan Police) कमलेश्वर वर्मा और समलीया वर्मा ने सूचना दी कि ओमकार वर्मा के बाड़ी स्थित कुएं में कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं से दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले। प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या की पुष्टि हुई।

‘चोरनी’ बोलने से आहत होकर की वारदात

पुलिस की जांच के दौरान एक नाबालिग बालिका पर शक गहराया। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। बालिका ने बताया कि उसका रिश्ते का भाई करण अक्सर उसे (Minor Girl Confession in Murder Case) “चोरनी-चोरनी” कहकर चिढ़ाता था। इस बात से आहत होकर उसने गुस्से में आकर दोनों भाई-बहन को कुएं में धकेल दिया। घटना के बाद वह सामान्य व्यवहार करती रही, लेकिन ग्रामीणों की पूछताछ में उसके जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

12 घंटे में हुआ जघन्य हत्याकांड का खुलासा

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसने महज 12 घंटे में इस (Khairagarh Child Murder Case) जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश किया। जांच टीम ने बताया कि बालिका की उम्र लगभग 15 वर्ष है और उसे विधि से संघर्षरत बालिका के रूप में किशोर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना बेहद संवेदनशील है और इससे समाज में मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संवाद की जरूरत को भी रेखांकित करती है।

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS अफसरों के बदले प्रभार, रवि मित्तल को CM सचिवालय में नई जिम्मेदारी…
Illegal Sand : रेत के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई, चार दिनों में पकड़े गए इतने वाहन
Dog Attack : खेलते खेलते मासूम पर टूटा कुत्तों का झुंड, सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना
साइबर ठगों का बड़ा खेल: 168 करोड़ की ठगी, गृहमंत्री बोले – 12 केस डिजिटल अरेस्ट के; 6 पुलिसकर्मी बनेंगे साइबर कमांडो..
रायपुर में कोयला कारोबारी दफ्तर के सामने फायरिंग कर भागे बाईक सवार 🛑 पुलिस मौके पर, किसी के हताहत होने से किया इंकार 🛑 चारों तरफ नाकाबंदी जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Startup
Youth Startup : छत्तीसगढ़ के युवाओं ने बदली सोच, देसी मछलियों से लाखों का कारोबार तो कहीं तैयार हो रहा बीज बोने वाला रोबोट

छत्तीसगढ़ के युवा पढ़ाई और नौकरी के साथ…

Election Commission
Election Commission : चुनाव आयोग के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, विजय बघेल ने राहुल गांधी से माफी की मांग की

दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की…

Bilaspur Murder
Bilaspur Murder : फांसी बताकर छिपाया हत्या का राज, पोस्टमॉर्टम में खुलासा; पति-सास और देवर गिरफ्तार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी मतदान का आरोप, ओटीपी और पहचान से छेड़छाड़ की शिकायतों से उठे सवाल

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंडक, इन संभागों में बूंदाबांदी के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?