सीजी भास्कर, 30 सितंबर। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय नवविवाहिता दुर्गा निर्मलकर की संदिग्ध मौत के मामले (Bilaspur Murder) में पुलिस ने पति, सास और देवर को गिरफ्तार किया है। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई।

दहेज प्रताड़ना का भी आरोप Bilaspur Murder
मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दुर्गा को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। पति पर 1 लाख 65 हजार रुपए लाने का दबाव बनाने और मारपीट करने का भी आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान दुर्गा की हत्या की गई और बाद में शव को फंदे पर लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।
तीनों आरोपी जेल भेजे गए
मामले में पति रोहित निर्मलकर, देवर मोहित निर्मलकर और सास ठगिया निर्मलकर को गिरफ्तार (Bilaspur Murder) किया गया है। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80, 238 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं…Gutkha Raid : रायपुर में गुटखे के गोदाम पर अचानक पहुंची टीम, 50 से ज्यादा बोरे मिले, महाराष्ट्र के इनपुट से मचा हड़कंप


