CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MBBS Student Suspicious Death : बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

MBBS Student Suspicious Death : बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

By Newsdesk Admin
12/09/2026
Share
MBBS Student Suspicious Death
MBBS Student Suspicious Death : बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

सीजी भास्कर, 12 सितम्बर। रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी विनायक सैनी (21) के रूप में हुई है। शुक्रवार रात उसकी लाश हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर स्थित दोस्त के कमरे में मिली। विनायक हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहता था। (MBBS Student Suspicious Death)

Contents
  • दोस्त के कमरे में बेड पर मिला छात्र : MBBS Student Suspicious Death
  • कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद
  • दोस्तों और परिजनों से पूछताछ जारी : MBBS Student Suspicious Death

दोस्त के कमरे में बेड पर मिला छात्र : MBBS Student Suspicious Death

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन विनायक घर से लौटकर कॉलेज पहुंचा था। इसके बाद वह अपने दोस्त के कमरे में चला गया। उसका दोस्त भी दो दिन पहले ही घर से वापस आया था। रात करीब 9 बजे दोस्त खाना खाने के लिए कमरे से बाहर गया। कुछ देर बाद लौटने पर उसने विनायक को बेड पर औंधे मुंह पड़ा देखा।

दोस्त ने अन्य छात्रों की मदद से विनायक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे की जांच की।

MBBS Student Suspicious Death
MBBS Student Suspicious Death : बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

जांच के दौरान पुलिस को कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन मिले हैं। पुलिस को एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाली फेंटानिल दवा मिलने की जानकारी भी मिली है। हालांकि, विनायक ने इस दवा का सेवन किया था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस के अनुसार, छात्र की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दोस्तों और परिजनों से पूछताछ जारी : MBBS Student Suspicious Death

पुलिस विनायक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। उसके घर लौटने के बाद की गतिविधियों और मौत से पहले की परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र ने किसी नशीली दवा का सेवन किया था या नहीं।

पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Maternal Health Workshop : जेएलएन चिकित्सालय में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर वर्कशॉप का आयोजन
MIC बैठक में टैक्स नहीं बढ़ाने का फैसला: रायगढ़ में 710 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, 48 वार्डों में सफाई अभियान तेज…
Police Naxalite Encounter : जवानों के चक्रव्यूह में फंसे नक्सली, दोनों तरफ से जोरदार गोलीबारी जारी
Mahakumbh प्रयागराज Special Train : 27 जनवरी को 16 ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज के लिए होंगी रवाना, 14 ट्रेनें वापसी यात्रा के लिए चलेंगी, मौनी अमावस्या पर 184 विशेष ट्रेनें, दुर्ग से इस-इस तारीख को स्पेशल ट्रेन
Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम पर कर्नाटक सरकार के फैसले से भड़के शिवराज, कांग्रेस पर साधा निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harish Rawat Resignation : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पद छोड़े
Harish Rawat Resignation : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पद छोड़े

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश…

Chhattisgarh College Admission : छात्रों के लिए बड़ी राहत, कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी
Chhattisgarh College Admission : छात्रों के लिए बड़ी राहत, कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी

कॉलेजों में प्रवेश (Chhattisgarh College Admission) से वंचित…

Bilaspur Delhi Flight : दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही फ्यूल लीक का खतरा, 40 यात्रियों की अटकी सांसें, इमरजेंसी लैंडिंग
Bilaspur Delhi Flight : दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही फ्यूल लीक का खतरा, 40 यात्रियों की अटकी सांसें, इमरजेंसी लैंडिंग

बिलासपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के…

Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट
Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट

गंगरेल बांध से पानी की निकासी (Gangrel Dam…

CGPSC Case
CGPSC Case : मामले में पूर्व OSD रहे एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा

CGPSC Case : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?