CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahakumbh प्रयागराज Special Train : 27 जनवरी को 16 ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज के लिए होंगी रवाना, 14 ट्रेनें वापसी यात्रा के लिए चलेंगी, मौनी अमावस्या पर 184 विशेष ट्रेनें, दुर्ग से इस-इस तारीख को स्पेशल ट्रेन

Mahakumbh प्रयागराज Special Train : 27 जनवरी को 16 ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज के लिए होंगी रवाना, 14 ट्रेनें वापसी यात्रा के लिए चलेंगी, मौनी अमावस्या पर 184 विशेष ट्रेनें, दुर्ग से इस-इस तारीख को स्पेशल ट्रेन

By Newsdesk Admin
26/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 जनवरी। प्रयागराज महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को प्रबंधित करने और उन्हें सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 27 से 31 जनवरी तक पूर्वोत्तर रेलवे 184 मेला विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें बनारस, भटनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम, छपरा, आजमगढ़, दोहरीघाट और गोमती नगर जैसे प्रमुख स्टेशनों से प्रयागराज रामबाग और झूसी तक चलेंगी। 27 जनवरी को 16 ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज के लिए रवाना होंगी और 14 ट्रेनें वापसी यात्रा के लिए चलाई जाएंगी। यह कदम श्रद्धालुओं की भीड़ को प्रबंधित करने और उन्हें सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है।

आपको बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज आने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान किए जाने के प्रयास जारी हैं। यात्रियों की यात्रा सुगम और सुखद रहे इसलिए महाकुंभ के दौरान रेलवे स्पेशल गाड़ियाँ चला रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दुर्ग-कटनी कुंभ मेला स्पेशल व्हाया रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, न्यू कटनी जंक्शन, कटनी मार्ग से चलाई जा रही है।

▶️ गाड़ी संख्या 08761 दुर्ग-कटनी कुंभ मेला स्पेशल 31 जनवरी, 5 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को 3:30 बजे दुर्ग से रवाना होकर रायपुर 4 बजे, उसलापुर 5:55 बजे, पेंड्रा रोड 7:13 बजे होते हुए अनूपपुर 8:10 बजे, शहडोल 8:55 बजे, उमरिया 10 बजे कटनी 12:15 बजे पहुंचेगी।

▶️ गाड़ी संख्या 08762 कटनी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल 31 जनवरी, 5 फरवरी और 28 फरवरी को कटनी से 12:45 बजे रवाना होकर 14:20 बजे उमरिया, 15:20 बजे शहडोल, 16 बजे अनूपपुर 16:45 बजे पेंड्रा रोड, 19:20 बजे उसलापुर, 21:55 बजे रायपुर होते हुए 00.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

▶️ गाड़ी संख्या 08793 दुर्ग-कटनी कुंभ मेला स्पेशल 14 फरवरी 2025 को 3:30 बजे दुर्ग से रवाना होकर रायपुर 4 बजे, उसलापुर 5.55 बजे, पेंड्रा रोड 7:13 बजे होते हुए अनूपपुर 8:10 बजे, शहडोल 8:55 बजे, उमरिया 10 बजे कटनी 12:15 बजे पहुंचेगी।

▶️ गाड़ी संख्या 08794 कटनी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल 14 फरवरी 2025 को कटनी से 12:45 बजे रवाना होकर 14:20 बजे उमरिया, 15:20 बजे शहडोल 16.00 बजे अनूपपुर 16:45 बजे पेंड्रा रोड, 19:20 बजे उसलापुर, 21:55 बजे रायपुर होते हुए 00.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

इस गाड़ी में 4 सामान्य कोच, 14 स्लीपर कोच, 1 एसी थ्री, 1 एसी टू एवं 2 एसएलआर कोच सहित 22 कोच की सुविधा रहेगी।

Asset Attachment : सौम्या चौरसिया की संपत्तियों पर बड़ा फैसला लटकता, 22 सितंबर बनेगा निर्णायक दिन
Collector Action Chhattisgarh : छात्रा के गर्भवती होने पर प्रशासन सख्त, जानकारी छुपाने पर अधीक्षिका निलंबित
मनरेगा में घोटाले की आशंका, मजदूरों की जगह मशीनों से हो रहा काम
Bilaspur False NDPS Case : बेटियों का आरोप, पिता ने मां को झूठे NDPS केस में फंसाया
शांति नगर भिलाई निवासी अजीत प्रताप सिंह का सेक्टर-9 ICU में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?