CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केदारनाथ यात्रा पर 4 घंटे का ब्रेक, मुनकटिया की पहाड़ी पर बरस रही मौत, सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

केदारनाथ यात्रा पर 4 घंटे का ब्रेक, मुनकटिया की पहाड़ी पर बरस रही मौत, सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

Kedarnath News: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा को 4 घंटे के लिए रोक दिया गया है. यात्रा मार्ग के मुनकटिया में पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बोल्डर और मलबा आ रहा है. जिसकी वजह से यहां पर आवागमन करना मुश्किल हो गया है. फिलहाल तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है.

देर रात्रि से हो रही बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे मुनकटिया के पास मलबा-पत्थर आने से बार-बार हो रहा अवरुद्ध हो रहा है. आज सुबह 6:30 बजे के करीब केदारनाथ हाईवे के सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गया, जिसे साफ करने को लेकर एनएच विभाग की मशीन जुट गई. करीब दो घंटे की मेहनत के बाद साढ़े 8 बजे राजमार्ग पर मलबा-बोल्डर हटाया गया तो सैकड़ों तीर्थंयात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए भेजा गया, लेकिन कुछ समय बाद राजमार्ग के मुनकटिया की पहाड़ी ने मौत बरसाना शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस की ओर यात्रा को 4 घंटे के लिए रोक दिया गया है.

काकड़ा गाड़ में भी जानलेवा स्थिति

इसके अलावा केदारनाथ हाईवे काकड़ा गाड़ में भी जानलेवा स्थिति बनृी है. यहां पर भी ऊपरी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण यहां भी बार-बार राजमार्ग बाधित हो रहा है. इस स्थान पर भी लगातार खतरा बना हुआ है. देश-विदेश से केदारनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालु एवं स्थानीय जनता काकड़ा गाड़ में जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर है.

मार्ग के दुरुस्त होने के बाद बाबा के भक्त सोनप्रयाग से मुनकटिया स्लाइडिंग जोन से होते हुए गौरीकुण्ड तक पैदल चलकर जायेंगे. 6 किलोमीटर का अतिरिक्त पैदल सफर सहित करीबन 24 किलोमीटर का पैदल ट्रैक करेंगे. बारिश के कारण गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक का सम्पूर्ण पैदल मार्ग चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. उन्होंने केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करें व पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अपनी यात्रा करें.

बीकेटीसी सदस्य ने किया श्रद्धालुओं से निवेदन

वहीं बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने लगातार हो रही बारिश के बाद जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण क़र आपदा से निपटने की तैयारियों एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग का सीसीटीवी कैमरों की मदद से जायजा लिया. उन्होंने डीडीआरएन केइंट्रानेट सिस्टम से पैदल मार्ग पर ग्लेशियर में फोटो खिंचवा रहे श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि वे यात्रा मार्ग पर सावधानी बरतें और ग्लेशियर में चढ़कर फोटो ना खींचवाए, इससे उन्हें नुकसान भुगतना पड़ सकता है. इसके साथ ही उन्होंने सोनप्रयाग में अनाउंसमेंट किया कि तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम जाते समय सावधानी बरतें. गर्म जूते और रेनकोट का उपयोग करें. अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, मंदिर समिति और जिला प्रशासन तीर्थ यात्रियों की हर संभव मदद को लेकर तत्पर है.

AIIMS Smart Card : सभी एम्स में डिजिटल भुगतान के लिए लागू हो सकता है एक स्मार्ट कार्ड
27 कछुओं की मौत के बाद रतनपुर में उबाल, महामाया ट्रस्ट पर गंभीर आरोप..
CM Yogi Slams MK Stalin : “तमिल-मलयालम पढ़ सकते हैं तो हिंदी से क्या दिक्कत?”
लाल किले से गायब हुआ बेशकीमती सोने-हीरे से जड़ा कलश, कीमत पहुंची करीब 1 करोड़ रुपये
Daily Wage Workers Removed Without Order: बगैर आदेश हटाए गए आदिवासी विभाग के कर्मचारी, आज कलेक्टोरेट घेराव की चेतावनी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NSUI Protest
NSUI Protest : रायपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के 21 फीट के पुतले जलाए

प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन…

Fake Currency
Fake Currency : कोरबा में दशहरा मेले में नकली नोट चलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार के जाली नोट जब्त

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा मेले के दौरान…

Police Memorial Day
Police Memorial Day : रायगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए

रायगढ़ के रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद परेड…

Saurav Ashutosh Bail
Saurav Ashutosh Bail : सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर आज फैसला, खत्म हो रही हिरासत की अवधि

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और…

Raipur Hospital
Raipur Hospital : रायपुर जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन होंगे डॉ. संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?