CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 27 कछुओं की मौत के बाद रतनपुर में उबाल, महामाया ट्रस्ट पर गंभीर आरोप..

27 कछुओं की मौत के बाद रतनपुर में उबाल, महामाया ट्रस्ट पर गंभीर आरोप..

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी रतनपुर में कछुओं की मौत पर बवाल नहीं थम रहा है। इस मामले में वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए महामाया ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बचाने का आरोप लग रहा है।

रविवार को स्थानीय लोगों ने रतनपुर बंद कराकर विरोध जताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

बता दें कि, बीते 25 मार्च को महामाया मंदिर परिसर स्थित कुंड में 23 कछुओं की मौत हो गई थी। वन विभाग की टीम अभी इस मामले की जांच कर रही थी कि 8 अप्रैल को मंदिर परिसर स्थित कल्पेशरा तालाब में फिर से 4 कछुओं की मौत हो गई।

लगातार हो रही कछुओं की मौत और वन विभाग की कार्रवाई से नाखुश लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग के अफसर मामले को गंभीरता से लेने के बजाय केवल खानापूर्ति कर रहे हैं।

दो मछुआरे समेत पांच को बनाया आरोपी, ट्रस्टियों पर कार्रवाई नहीं : इस पूरे मामले में वन विभाग की कार्रवाई पर लोगों का कहना है कि गंभीर मामले में केवल दो मछुआरों को आरोपी बनाकर जेल भेजा गया है। जबकि, तीन आरोपी फरार हैं।

इसमें भी मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष केवल सतीश शर्मा को दोषी बताया गया है। हालांकि, वो भी फरार है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों से क्यों नहीं हुई पूछताछ

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वन विभाग ने इस मामले में न तो ट्रस्ट के पदाधिकारियों से पूछताछ की और न ही किसी से जवाब तलब किया। जबकि, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने अपने बयान में बताया है कि कुंड की सफाई समिति के निर्णय से हुआ है।

ऐसे में जाहिर है कि अगर सतीश शर्मा को आरोपी बनाया गया है तो अन्य पदाधिकारियों को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए। लेकिन, वन विभाग के अफसरों ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

रतनपुर बंद कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी : इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने रविवार को रतनपुर बंद रखा। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक स्थानीय लोग घूम-घूमकर दुकानों को बंद कराते रहे।

वहीं, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

चीन-PAK-बांग्लादेश की नजदीकी भारत की सुरक्षा को खतरा, बोले CDS अनिल चौहान
Raipur Police Commissioner System: रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर की दौड़ में चार आइपीएस अफसर
ITI Jobs : निजी क्षेत्र में 374 पदों पर भर्ती, बेरोजगारों के पास रोजगार का सुनहरा मौका
Durg Cyber Crime: म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 15 आरोपी गिरफ्तार
Demolition drive accelerated : अनफिट ब्लॉकों के ध्वस्तीकरण अभियान में तेजी, अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Labour e-KYC : श्रम विभाग ने जारी किया अलर्ट, ई-केवाईसी नहीं कराने पर बंद हो सकता है योजनाओं का लाभ

सीजी भास्कर, 18 जून : श्रम विभाग में…

Fertilizer Seed Raid
Fertilizer Seed Raid : बिना लाइसेंस खाद-बीज बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील, उर्वरक और बीज जब्त

सीजी भास्कर, 18 जून :  खरीफ सीजन में…

Khalnayak Returns : ‘चोली के पीछे’ रीमिक्स में नजर नहीं आएंगी तमन्ना भाटिया!

सीजी भास्कर, 18 जून : संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित…

RTO/DTO Headquarters Presence
RTO/DTO Headquarters Presence : RTO/DTO मुख्यालय में रहकर करें काम, बकाया वसूली और बस संचालन पर सख्ती के निर्देश

सीजी भास्कर, 18 जून : परिवहन विभाग की…

PM SETU Scheme 
PM SETU Scheme  : पीएम सेतु योजना से बदलेंगी आईटीआई की तस्वीर, एआई और ड्रोन तकनीक से मिलेगा रोजगार का नया रास्ता

सीजी भास्कर, 18 जून : प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?