सीजी भास्कर, 6 नवंबर। मुंगेली जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई (Gambling Raid) की है। विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत पांच थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,540 रुपये नकद, ताश की पत्तियां और जुआ खेलने की सामग्री जब्त की है।

पांच थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई Gambling Raid
एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में 1 से 5 नवंबर 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने जुआ खेलने के 10 अलग-अलग मामले दर्ज किए।
- पथरिया: ग्राम छिन्दभोग से 6 आरोपी गिरफ्तार, 2,130 रुपये जब्त।
- जरहागांव: बिरगहनी, डोमनपुर और धरमपुरा में 4 मामलों में 12 आरोपी गिरफ्तार, 4,780 रुपये जब्त।
- लालपुर: सोनपुर और भालूखोदरा में 8 आरोपी गिरफ्तार, 900 रुपये जब्त।
- लोरमी: नवाडीह और भारत सागर डेम के पास से 6 आरोपी गिरफ्तार, 1,310 रुपये जब्त।
- फास्टरपुर: ग्राम हरियरपुर से 5 आरोपी गिरफ्तार, 1,420 रुपये जब्त।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई (Gambling Raid) की है। अलग-अलग स्थानों से ताश की पत्तियां और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की गई है।

यह भी पढ़ें…Scooter Theft : अस्पताल से स्कूटी चुराने वाली महिला गिरफ्तार, ग्राहक ढूंढते धराई
अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी
मुंगेली पुलिस ने कहा है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन बाज के तहत अभियान आगे भी जारी (Gambling Raid) रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से ऐसी गतिविधियों से दूर रहने और इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

खबरें और भी हैं…Chhattisgarh CGSSB Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी… 1703 पदों पर निकली भर्ती, 27 नवंबर तक करें आवेदन
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



