CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Akanksha Satyavanshi : छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, कहा- आपकी सफलता पूरे प्रदेश की जीत है

Akanksha Satyavanshi : छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, कहा- आपकी सफलता पूरे प्रदेश की जीत है

By Newsdesk Admin
09/11/2025
Share
Akanksha Satyavanshi
Akanksha Satyavanshi

सीजी भास्कर, 9 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी (Akanksha Satyavanshi) से सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आकांक्षा की सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है। महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत में प्रदेश की बेटी के शामिल होने से हर छत्तीसगढ़वासी को गर्व की अनुभूति हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षा (Akanksha Satyavanshi) ने यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल, शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार खेल अलंकरण

सम्मान को पुनः प्रारंभ कर रही है तथा ओलंपिक में भाग लेने और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों के माध्यम से सुदूर अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है।

आकांक्षा सत्यवंशी (Akanksha Satyavanshi) ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहां की मिट्टी, लोगों के संस्कार और शिक्षा ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी है। उन्होंने कहा कि यद्यपि वह मैदान में सक्रिय खिलाड़ी नहीं थीं, लेकिन खिलाड़ियों की फिटनेस और मानसिक मजबूती बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी उनकी थी। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप जीतना न केवल भारतीय महिला टीम की, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की जीत है।

मुलाकात के दौरान आकांक्षा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टीम की हुई भेंट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा मानने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की सक्रियता और अनुशासन सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और योग ही फिट रहने का सबसे बड़ा मंत्र है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आकांक्षा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आकांक्षा की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

गौरतलब है कि दुर्ग में जन्मी आकांक्षा सत्यवंशी का परिवार रायपुर में निवास करता है और उनका पैतृक गांव कवर्धा में है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और फिजियोथेरेपी में स्नातक की पढ़ाई छत्तीसगढ़ से पूरी की और मास्टर्स की डिग्री कटक से हासिल की। वर्ष 2019 में उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम के साथ बतौर फिजियोथेरेपिस्ट करियर की शुरुआत की।

साल 2022 में आकांक्षा को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड कप अभियान में शामिल किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया। उनके समर्पण और पेशेवरता के कारण भारतीय महिला टीम ने विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

राजधानी की 56 बस्तियों में सक्रिय हैं ईसाई मिशनरियां, कमजोर तबके को बनाया जा रहा निशाना: संघ ने खोले संस्कार केंद्र
Raigarh Flyover Public Hearing: रायगढ़ फ्लाईओवर जनसुनवाई में भड़के प्रभावित, मुआवजा और सूचना पर उठे सवाल
भिलाई इस्पात संयंत्र का गौरव, पहली बार 30,000 टन एसएई-1006 ग्रेड स्टील स्लैब इंडोनेशिया को निर्यात
Chhattisgarh Rainfall Report : छत्तीसगढ़ में बरसात का बड़ा खेल… बस्तर में झमाझम, बेमेतरा में बूंद-बूंद को तरसते किसान, जानें अन्य जिलों का हाल
कोर्ट का बड़ा फैसला: सुबह वॉक पर निकले युवक पर चाकू से हमला, दोनों अपराधी अब उम्रभर जेल में रहेंगे

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pathalgaon Election Case : 255 वोट से हार को हाईकोर्ट में चुनौती, 4 दिसंबर को खुलेंगे चुनावी रिकॉर्ड
Pathalgaon Election Case : 255 वोट से हार को हाईकोर्ट में चुनौती, 4 दिसंबर को खुलेंगे चुनावी रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव विधानसभा चुनाव (Pathalgaon Election Case)…

Korba News
Korba News : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, कर्मचारियों को चकमा देकर निकला

कोरबा के कोड़िया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से…

NMMS Scholarship Exam 2026 : छत्तीसगढ़ में 8वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति का मौका, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन
NMMS Scholarship Exam 2026 : छत्तीसगढ़ में 8वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति का मौका, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMS Scholarship Exam 2026)…

Chhattisgarh Diwali Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में दीपावली की 6 दिन छुट्टी, स्कूल शिक्षा विभाग ने बदला आदेश
Chhattisgarh Diwali Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में दीपावली की 6 दिन छुट्टी, स्कूल शिक्षा विभाग ने बदला आदेश

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियों (Chhattisgarh Diwali Holiday…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के बस्तर में पांच दिन बारिश के आसार, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बस्तर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?