सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। कोरबा के कोड़िया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने (Korba News) आया है। चोरी के मामले में करीब 20 दिन पहले यहां लाए गए बालक के गायब होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

मुख्य गेट खुलते ही हुआ फरार Korba News
जानकारी के मुताबिक, बालक को 27 सितंबर को संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया था। सुबह कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे, तभी वह चैनल गेट खोलकर बाहर निकल गया। बाद में गिनती के दौरान उसके गायब होने का पता चला।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Diwali Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में दीपावली की 6 दिन छुट्टी, स्कूल शिक्षा विभाग ने बदला आदेश
पुलिस कर रही तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, बालक के घर और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के बस्तर में पांच दिन बारिश के आसार, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
संप्रेक्षण गृह से पहले भी बालकों के फरार होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार बालक की तलाश में जुटी है।
खबरें और भी हैं…CG High Court Holiday Calendar 2027 : हाईकोर्ट की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 18 मई से गर्मी की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट


