CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बुआ के साथ ठगी करने वाला भतीजा और बैंक मैनेजर गिरफ्तार, महिला आयोग की पहल से महिला को अब तक की सबसे बड़ी क्षतिपूर्ति में मिले 20 लाख रूपये

बुआ के साथ ठगी करने वाला भतीजा और बैंक मैनेजर गिरफ्तार, महिला आयोग की पहल से महिला को अब तक की सबसे बड़ी क्षतिपूर्ति में मिले 20 लाख रूपये

By Newsdesk Admin
10/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 10 दिसंबर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में आवेदिका द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व शादी से इंकार कर आवेदिका को बर्बाद करने की धमकी दिये जाने के आवेदन पर आयोग ने तीन दिन सुनवाई में सुलहनामा करवाया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने अनावेदक (शासकीय शिक्षक) से आवेदिका को उसके साथ हुए प्रताड़ना की एवज् में क्षतिपूर्ति, भरण-पोषण देने के लिए कहा।

शासकीय शिक्षक ने सहमति जताते हुए आवेदिका को 10 लाख रूपये नगद एवं 10 लाख रूपये का क्षतिपूर्ति राशि चेक के द्वारा दिया है। आयोग द्वारा किसी भी प्रताड़ित महिला को अब तक का सबसे बड़ा क्षतिपूर्ति राशि 20 लाख रूपये दिलाया गया। उभय पक्षों ने सुलह का इकरारनामा बनाकर आयोग में प्रस्तुत किया जिसमें भविष्य में आवेदिका को परेशान नहीं करने का भी उल्लेख हैं।महिला आयोग में एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अपने भतीजे और बैंक मैनेजर द्वारा झूठे दस्तावेज प्रस्तुत कर उसके नाम के जमीन को बैंक में गिरवी रखकर 10 लाख रूपये का लोन निकालने का था।

आवेदिका ने बताया कि अनावेदक द्वारा फर्जी तरीके से उसके जगह पर दूसरी महिला का फोटो लगाकर तात्कालीन बैंक मैनेजर के साथ सांठ-गांठ कर बिना किसी वेरीफिकेशन के 10 लाख रूपये का लोन निकाल लिया। जिसमें आयोग द्वारा महज दो दिन की सुनवाई में मामले का लगभग पूरा निराकरण किया गया है।

आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा वर्तमान बैंक मैनेजर को बैंक के मुख्य अधिकारी से इस मामले में जांच-पड़ताल कर कार्यवाही करते हुए बैंक द्वारा तात्कालीन बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। जिसमें तात्कालीन बैंक मैनेजर तथा आवेदिका के भतीजे (अनावेदक) और इस गिरोह का एक अन्य व्यक्ति जो लोन लेने के समय में गारंटर बना था, तीनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे और जांच-पड़ताल कर रही है, जिससे पता चलता है कि यह फर्जीवाड़ा सिर्फ एक नहीं है। आरोपी लगातार कई वर्षों से लोगों को ठग रहे हैं। महिला आयोग से आवेदिका ने दो चीजों की मांग की थी कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले और आवेदिका का 15 एकड़ जमीन जो बैंक के पास बंधक है वह आवेदिका को वापस किया जाये। आयोग द्वारा बैंक के अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया जाएगा कि आवेदिका की जमीन को जल्द से जल्द बंधन मुक्त कर दी जाए।

Baramkela Online Satta Racket: बरमकेला में ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टा रैकेट का जाल, लोकल गेम से इंटरनेशनल लिंक
तीज पर “अंडा करी” की डिमांड, पत्नी बोली- आज नहीं… सुनते ही पति ने..
विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी की कोशिश, फर्जी PA चढ़ा पुलिस के हत्थे
Illegal Hoardings Crackdown: भिलाई में बड़ी कार्रवाई, अवैध होर्डिंग–सड़क बाधा पर 9,000 रुपए का जुर्माना
A passenger’s health deteriorated during the flight : रायपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग – बड़ा हादसा टला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Dispute
Land Dispute : पुश्तैनी जमीन के लिए 68 साल के किसान की लंबी लड़ाई, फर्जी सीमांकन का आरोप, ढाई साल से लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

क्षेत्र में अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर 68…

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के CMHO बदले
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के CMHO बदले

स्वास्थ्य विभाग तबादला (CG Transfer News) के आदेश…

PM Modi Birthday
PM Modi Birthday : मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, कांग्रेस मनाएगी महंगाई-बेरोजगारी दिवस, 36 लाख दीयों पर पूछा हिसाब

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा…

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं मिलीं अपात्र, 30 लाख रुपए की हुई वसूली

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं…

Bear Attack Chhattisgarh
Bear Attack Chhattisgarh : जंगल की ओर जा रहे दो युवकों पर चार भालुओं का हमला, एक ने भागकर बचाई जान, दूसरे को बुरी तरह नोचा

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगल की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?