सीजी भास्कर, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा मेले के दौरान नकली नोट चलाने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार (Fake Currency) किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 200 रुपये के 15 नकली नोट जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत 3 हजार रुपये है।

दुकानों और ठेलों पर चला रहे थे नकली नोट Fake Currency
पुलिस के मुताबिक, आरपी नगर फेज-1 में आरोपी सामान खरीदने के बहाने दुकानदारों को नकली नोट दे रहे थे। इसी दौरान एक दुकानदार को नोट पर शक हुआ और उसने पुलिसको सूचना दी। इसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें…Police Memorial Day : रायगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए
एक छापता था, दूसरा बाजार में चलाता था
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शंभू नाम का आरोपी साधारण कागज पर 200 रुपये के नोट प्रिंट करता था, जबकि दूसरा आरोपी उन्हें बाजार और मेले में चलाता था। पुलिसके अनुसार, दोनों ने हाल ही में यह काम शुरू किया था।
यह भी पढ़ें…Saurav Ashutosh Bail : सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर आज फैसला, खत्म हो रही हिरासत की अवधि
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
एएसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर कार्रवाई (Fake Currency) की जा रही है। पुलिस नकली नोटों के स्रोत, अब तक चलाए गए नोटों की संख्या और अन्य संभावित आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।
खबरें और भी हैं…Raipur Hospital : रायपुर जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन होंगे डॉ. संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश


