CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tatapani Mahotsav : तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2026 की तैयारियों में प्रशासन जुटा

Tatapani Mahotsav : तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2026 की तैयारियों में प्रशासन जुटा

By Newsdesk Admin
07/01/2026
Share
Tatapani Mahotsav
Tatapani Mahotsav

सीजी भास्कर, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र तातापानी में आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2026 (Tatapani Mahotsav) की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और समयबद्ध व समन्वित रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बलरामपुर रामानुजगंज जिले के कलेक्टर ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले हितग्राही मूलक योजनाओं पर आधारित स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि महोत्सव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

कलेक्टर ने तातापानी मंदिर परिसर में चल रहे साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दुकानों के आवंटन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य मूलभूत आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

उल्लेखनीय है कि तातापानी क्षेत्र में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2026 (Tatapani Mahotsav) का भव्य आयोजन किया जाता है। यह आयोजन श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का प्रतीक माना जाता है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन तातापानी पहुंचते हैं।

प्रशासन के अनुसार इस वर्ष 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक तातापानी में संक्रांति परब का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण रहेंगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, अभिषेक गुप्ता सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sarafa Security Rule : लूट की घटनाओं के बाद सर्राफा व्यापारियों का बड़ा फैसला, हेलमेट और बुर्का पहनकर दुकान में एंट्री पर रोक
25 सवारों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त: 3 की जान गई, 15 से अधिक घायल; लौट रहे थे चौथिया से
Blackmail Video Trap: बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर युवक को जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर 1 लाख की मांग
UPSC Result 2025: छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने रचा इतिहास, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वीं रैंक के साथ बढ़ाया प्रदेश का मान
Massive fire in Bilaspur apartment late night : लाखों का सामान जलकर खाक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur waterlogging
Bilaspur waterlogging : बारिश बनी आफत, 150 से ज्यादा घरों में घुसा पानी

Bilaspur waterlogging

Mule account racket busted
Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Mule account racket busted

Harbhajan Singh
Harbhajan Singh : सुरक्षा हटाने पर हाईकोर्ट की दो टूक, विरोध प्रदर्शन को नहीं माना जान का खतरा

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा…

Abhijeet Deepke Ink Attack
Abhijeet Deepke Ink Attack : महिला ने फेंकी स्याही, पुलिस कर रही पूछताछ

Abhijeet Deepke Ink Attack

Supreme Court
Supreme Court : ट्रेनों की भीड़ पर सर्वोच्च अदालत की सख्त टिप्पणी, यात्रियों को लेकर दिया बड़ा सुझाव

देश में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और उससे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?