CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RTO Tax Discount Chhattisgarh : अब गाड़ी खरीदना होगा आधे खर्च में, एक फैसले ने बदल दी ग्राहकों की प्लानिंग

RTO Tax Discount Chhattisgarh : अब गाड़ी खरीदना होगा आधे खर्च में, एक फैसले ने बदल दी ग्राहकों की प्लानिंग

By Newsdesk Admin
21/01/2026
Share
RTO Tax Discount Chhattisgarh
RTO Tax Discount Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 21 जनवरी। नई गाड़ी लेने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह समय खास (RTO Tax Discount Chhattisgarh) बन गया है। ऐसा मौका बार-बार नहीं आता, जब खरीदारी के साथ सरकारी टैक्स में सीधी राहत मिल जाए। इसी वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर में अचानक हलचल तेज हो गई है।

रायपुर में 20 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक आयोजित होने जा रहे ऑटो एक्सपो–2026 के साथ प्रदेश के वाहन खरीदारों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस ऑटो एक्सपो के दौरान बिकने वाले वाहनों पर एकमुश्त 50 प्रतिशत जीवनकाल कर (RTO Tax) में छूट दी जाएगी, जिससे आम नागरिकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

ऑटो एक्सपो–2026 का आयोजन श्री राम बिजनेस पार्क, एमजीएम हॉस्पिटल के सामने, विधानसभा रोड सड्डू रायपुर में किया जा रहा है। इस दौरान वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को टैक्स में छूट का प्रत्यक्ष (RTO Tax Discount Chhattisgarh) लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को अनिवार्य रूप से रायपुर आने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे अपने शहर या गांव के नजदीकी पंजीकृत डीलर के माध्यम से भी वाहन खरीद सकेंगे।

इस ऑटो एक्सपो के तहत वाहन का पंजीयन भी खरीदार अपने गृह जिले में ही करा सकेंगे। यानी खरीदे गए वाहन पर उसी जिले का आरटीओ कोड मिलेगा, जहां खरीदार निवास करता है। दूरस्थ अंचलों के डीलर्स की भागीदारी से स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ऑटो एक्सपो में प्रदेश की जनता को एक ही मंच पर कार, बाइक, स्कूटर, इलेक्ट्रिक वाहन और नवीनतम तकनीक से लैस नए मॉडल देखने और चुनने का अवसर मिलेगा। इससे उपभोक्ता आधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीकों से भी परिचित हो सकेंगे।

कम ब्याज पर लोन, सस्ता बीमा भी उपलब्ध

ऑटो एक्सपो–2026 में कई राष्ट्रीय और निजी बैंक, फाइनेंस कंपनियां न्यूनतम ब्याज दर पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रही हैं। वहीं बीमा कंपनियां भी कम प्रीमियम पर इंश्योरेंस की सुविधा (RTO Tax Discount Chhattisgarh) दे रही हैं। टैक्स छूट, सस्ती फाइनेंसिंग और डीलर्स के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण ग्राहकों को कुल मिलाकर बड़ी आर्थिक राहत मिलने वाली है।

इस ऑटो एक्सपो में रायपुर जिले के 95 और अन्य जिलों के 171 डीलर्स, कुल 266 डीलर्स भाग ले रहे हैं। पिछले वर्ष आयोजित ऑटो एक्सपो में 29 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी, जिससे जनता को करोड़ों रुपये की टैक्स राहत मिली थी। इसी तर्ज पर इस बार भी बड़ी संख्या में वाहन बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है।

ऑटो एक्सपो–2026 प्रदेश के नागरिकों के लिए किफायती दरों पर वाहन खरीदने और सरकारी छूट का लाभ उठाने का एक सुनहरा अवसर बनकर सामने आया है।

Khamhardih police station protest : मारपीट मामले में एफआईआर की मांग, परिजनों ने किया प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में एक हफ्ते तक सभी स्कूल बंद, कॉलेजों भी होंगी छुट्टियां, शिक्षा विभाग का आया आदेश
Police Kindness in Singrauli: कुरकुरे के लिए बच्चे ने किया…, पुलिस बनी दोस्त
हरियाणा में माओवादी नेटवर्क बिछा रहा था बस्तर का युवक, एनआईए ने दबोचा
CG Breaking News 🛑 बलौदा बाजार हिंसा मामले पर विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में गरजे MLA रिकेश, लहराया घटना का फोटो पोस्टर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही, ऐसे आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड; जानें क्या है ग्लेशियर कॉलैप्स

Nepal Flash Flood : नेपाल पर्यटन बोर्ड ने…

Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता
Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर…

Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी
Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

बारिश के बाद रायपुर-ओडिशा मार्ग (Raipur Odisha Road)…

Dengue in Children
Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल

डेंगू में बच्चों का बुखार उतरने पर माता-पिता…

IOCL Executive Recruitment 2026
IOCL Executive Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल में 470 पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक करें आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL Executive Recruitment 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?