सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी का मामला सामने (Raipur Crime) आया है। पुलिस के मुताबिक, दो महिलाओं ने खुद को नगर निगम कर्मचारी बताकर कारोबारी का भरोसा जीता और गहने लेकर फरार हो गईं।
फर्जी चेक देकर की ठगी Raipur Crime
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहली बार करीब 37 लाख रुपये के गहने लिए और कुछ भुगतान सोने के बिस्किट व नकद में किया। बाकी रकम के लिए चेक दिया। इसके दो दिन बाद वे करीब 1.73 करोड़ रुपये के और आभूषण ले गईं। बाद में चेक गलत हस्ताक्षर के कारण बाउंस हो गया।
यह भी पढ़ें: Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरी की तलाश
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कथित मास्टरमाइंड किरण साहू को गिरफ्तार (Raipur Crime) कर लिया। दूसरी आरोपी महिला फरार है। पुलिस उससे जुड़े सुराग जुटाने के साथ ही गहनों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
खबरें और भी हैं…Raipur News : रायपुर में 8वीं की छात्रा की मौत, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप; थाने पहुंचा परिवार



