CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh RI Strike : पटवारियों के बाद अब RI भी मैदान में, आज सामूहिक अवकाश से राजस्व कार्यालयों का काम प्रभावित

Chhattisgarh RI Strike : पटवारियों के बाद अब RI भी मैदान में, आज सामूहिक अवकाश से राजस्व कार्यालयों का काम प्रभावित

By Newsdesk Admin
17/11/2026
Share
Chhattisgarh RI Strike : पटवारियों के बाद अब RI भी मैदान में, आज सामूहिक अवकाश से राजस्व कार्यालयों का काम प्रभावित
Chhattisgarh RI Strike : पटवारियों के बाद अब RI भी मैदान में, आज सामूहिक अवकाश से राजस्व कार्यालयों का काम प्रभावित

सीजी भास्कर, रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच अब राजस्व निरीक्षकों (RI) ने भी मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर के राजस्व निरीक्षक आज एक दिन के सामूहिक अवकाश (Chhattisgarh RI Strike) पर हैं। सभी जिलों में RI जिला मुख्यालयों में जुटकर मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। इससे राजस्व कार्यालयों का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। खासकर फसल सर्वे, एग्रीस्टैक पंजीयन और राजस्व संबंधी सत्यापन के कामों पर इसका असर पड़ सकता है।

Contents
  • पटवारियों का काम RI पर डालने से नाराजगी
  • एक सर्किल में 100 गांव तक की जिम्मेदारी
  • पुरानी मांगों को लेकर भी आंदोलन
  • किसानों के काम प्रभावित होने की चिंता

Chhattisgarh RI Strike : पटवारियों के बाद अब RI भी मैदान में, आज सामूहिक अवकाश से राजस्व कार्यालयों का काम प्रभावित

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Fertility Rate : देश से भी कम हुई छत्तीसगढ़ की प्रजनन दर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 3 से 4 बच्चे होने में परेशानी नहीं

पटवारियों का काम RI पर डालने से नाराजगी

राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे के मुताबिक, पटवारियों की हड़ताल के कारण उनके कई काम राजस्व निरीक्षकों को सौंपे जा रहे हैं। इनमें डिजिटल क्रॉप सर्वे का अप्रूवल, पीवी ऐप से फसल सर्वे, एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्रेशन के दावों का अप्रूवल और आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन शामिल है। इसके अलावा पटवारियों के हल्कों का प्रभार संभालने और राजस्व न्यायालयों से जुड़े मामलों में स्थल जांच कर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी भी दी जा रही है। संघ का कहना है कि बिना अतिरिक्त संसाधन और व्यवस्था के काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें : Mahasamund Jail Escape : महासमुंद जेल से 4 कैदी फरार, सुबह 4 बजे बाउंड्री फांदकर भागे, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर सील

एक सर्किल में 100 गांव तक की जिम्मेदारी

संघ के अनुसार, एक राजस्व निरीक्षक सर्किल में 3 से लेकर 100 तक गांव आते हैं। वहीं, प्रदेश में करीब 450 राजस्व निरीक्षक सर्किल ऐसे हैं, जहां पद खाली होने के कारण दूसरे कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रभार संभालना पड़ रहा है। ऐसे में पहले से काम कर रहे RI पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें :  Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 16 किसानों की धान फसल बर्बाद, जिले में घूम रहे 105 हाथी

पुरानी मांगों को लेकर भी आंदोलन

राजस्व निरीक्षक अपनी पुरानी मांगों को लेकर भी नाराज हैं। इनमें संसाधन भत्ता, फसल कटाई प्रयोग का मानदेय और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना, चैनमैन की व्यवस्था, वेतन विसंगति दूर करना और पदोन्नति शामिल हैं। इसके अलावा खाली पदों पर भर्ती, अतिरिक्त सर्किल का प्रभार संभालने के लिए मानदेय और विभागीय पदोन्नति में आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने की मांग भी उठाई गई है।

यह भी पढ़ें : Raipur MG Road Chaupati : रात 1 बजे के बाद नहीं लगेगी चौपाटी! ठेले-टेबल से पार्किंग तक नए नियम लागू

किसानों के काम प्रभावित होने की चिंता

संघ का कहना है कि तकनीकी समस्याओं और काम के बंटवारे को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं होने से किसानों को भी परेशानी हो रही है। डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्रीस्टैक से जुड़े कामों में दिक्कतें सामने आ रही हैं। सामूहिक अवकाश के जरिए शासन का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा रहा है। संघ ने किसानों से जुड़े काम समय पर पूरे करने, डिजिटल सर्वे और एग्रीस्टैक की तकनीकी दिक्कतें दूर करने तथा कर्मचारियों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। राजस्व निरीक्षकों का यह आंदोलन (Chhattisgarh RI Strike) पटवारियों की हड़ताल के बीच राजस्व व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें :  CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

Tribhuvan Tiwari Death News : भिलाई में त्रिभुवन तिवारी का आकस्मिक निधन, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
Bhilai Accident : हाईटेंशन लाइन के पास काम कर रहे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, करंट लगते ही 20 फीट नीचे गिरे
Borax in Liquor Death Case : जांजगीर-चांपा में शराब में बोरेक्स मिलाने का आरोप, BSP पार्षद और क्लिनिक संचालक की मौत
Triple Talaq : तीन तलाक का मोबाइल वर्जन, कॉल पर तलाक देकर किया दूसरा निकाह, गर्भवती पत्नी बोली – अब कानून बोलेगा
Durg Pre Primary School: दुर्ग में शिक्षा की नई शुरुआत, केएच मेमोरियल की चौथी शाखा ‘केएच टाइनी टॉट’ का भव्य शुभारंभ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Tandon Fraud Case : SECL में ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप! दीपक टंडन को रायपुर लाने की तैयारी, प्रोडक्शन वारंट जारी
Deepak Tandon Fraud Case : SECL में ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप! दीपक टंडन को रायपुर लाने की तैयारी, प्रोडक्शन वारंट जारी

मामले की जांच (Deepak Tandon Fraud Case) के…

Chhattisgarh RI Strike : पटवारियों के बाद अब RI भी मैदान में, आज सामूहिक अवकाश से राजस्व कार्यालयों का काम प्रभावित
Chhattisgarh RI Strike : पटवारियों के बाद अब RI भी मैदान में, आज सामूहिक अवकाश से राजस्व कार्यालयों का काम प्रभावित

पटवारियों की हड़ताल के बीच अब राजस्व निरीक्षकों…

Chhattisgarh Fertility Rate : देश से भी कम हुई छत्तीसगढ़ की प्रजनन दर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 3 से 4 बच्चे होने में परेशानी नहीं
Chhattisgarh Fertility Rate : देश से भी कम हुई छत्तीसगढ़ की प्रजनन दर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 3 से 4 बच्चे होने में परेशानी नहीं

छत्तीसगढ़ में प्रजनन दर (Chhattisgarh Fertility Rate) राष्ट्रीय…

Mahasamund Jail Escape : महासमुंद जेल से 4 कैदी फरार, सुबह 4 बजे बाउंड्री फांदकर भागे, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर सील
Mahasamund Jail Escape : महासमुंद जेल से 4 कैदी फरार, सुबह 4 बजे बाउंड्री फांदकर भागे, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर सील

फरार बंदियों की तलाश (Mahasamund Jail Escape) के…

Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 16 किसानों की धान फसल बर्बाद, जिले में घूम रहे 105 हाथी
Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 16 किसानों की धान फसल बर्बाद, जिले में घूम रहे 105 हाथी

धर्मजयगढ़ लैलूंगा वन परिक्षेत्र के कई गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?