CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari Theft Case : चोरी का सोना गलाकर बनाया 10 ग्राम का बिस्किट, सराफा कारोबारी समेत 3 गिरफ्तार

Dhamtari Theft Case : चोरी का सोना गलाकर बनाया 10 ग्राम का बिस्किट, सराफा कारोबारी समेत 3 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share
Dhamtari Theft Case
Dhamtari Theft Case

सीजी भास्कर, 04 जून : धमतरी  जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमर्रा में सूने मकान में हुई चोरी  (Dhamtari Theft Case) की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में सराफा कारोबारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के गहने, 10 ग्राम का सोने का बिस्किट तथा वारदात में इस्तेमाल की गई कुदाली बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Contents
  • पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे परिवार के सदस्य
  • मुखबिर की सूचना से खुला पूरा राज
  • सराफा कारोबारी तक पहुंची जांच
  • गहने, सोने का बिस्किट और कुदाली जब्त
  • तीनों आरोपी जेल भेजे गए

पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे परिवार के सदस्य

पुलिस के अनुसार ग्राम कोसमर्रा निवासी कृष्ण कुमार कोसरे 13 मई को अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अभनपुर गए हुए थे। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिया। 17 मई को जब परिवार वापस लौटा तो घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद भखारा थाना में चोरी (Dhamtari Theft Case) की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मुखबिर की सूचना से खुला पूरा राज

मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके आधार पर संदेही घनश्याम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी हेमंत उर्फ सोनू मानिकपुरी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मकान का ताला और आलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी की थी। चोरी के बाद दोनों ने जेवर आपस में बांट लिए और नगदी खर्च कर दी।

सराफा कारोबारी तक पहुंची जांच

पुलिस जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ। चोरी किए गए सोने के गुलबंद हार को रायपुर निवासी सराफा कारोबारी ओमप्रकाश सोनी को बेच दिया गया था। आरोपी सराफा कारोबारी ने हार को गलाकर 10 ग्राम का सोने का बिस्किट तैयार कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त सोने का बिस्किट बरामद कर लिया और सराफा कारोबारी ओमप्रकाश सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया।

गहने, सोने का बिस्किट और कुदाली जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के गहने, 10 ग्राम का सोने का बिस्किट तथा चोरी में प्रयुक्त कुदाली बरामद की है। जब्त सामग्री को मामले में साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है।

तीनों आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने घनश्याम यादव, हेमंत उर्फ सोनू मानिकपुरी तथा सराफा कारोबारी ओमप्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और चोरी की संपत्ति से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।

Public Harassment in Patna: बच्ची के साथ घर लौट रही मां को सिरफिरे युवक ने बनाया निशाना, सरेआम छेड़छाड़ से मचा हड़कंप
पुलिस की वर्दी पर दाग: महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के दोषी ASI को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सज़ा बरकरार
neighbor dispute violence : तीन हजार की उधारी बनी खूनी झगड़े की वजह, पुसौर में ब्लेड से हमला; दंपती न्यायिक रिमांड पर
Cyber Crime Investigation India : छत्तीसगढ़ पुलिस ने तोड़ा देश का सबसे बड़ा साइबर गिरोह, मुंबई में ध्वस्त किया नेटवर्क
Insurance claim fraud : दुर्घटना बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir Cyber Fraud 
Janjgir Cyber Fraud : पुलिसकर्मी ही निकला साथी का ठग, मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से निकाले लाखों रुपए

Janjgir Cyber Fraud :पुलिस ने लोगों से अपील की…

Kiran Singh Deo Accident
Kiran Singh Deo Accident : सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल

Kiran Singh Deo Accident :घटना की सूचना मिलते…

Raipur Gold Scam
Raipur Gold Scam : सोने के नाम पर बेचते थे पीतल के हार, यूपी के 3 ठग पुलिस की गिरफ्त में

Raipur Gold Scam :आरोपी खुद को दिहाड़ी मजदूर या…

Minor Rape Accused Arrested
Minor Rape Accused Arrested : पुलिस की फुर्ती, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Minor Rape Accused Arrested :पूछताछ के बाद आरोपी…

Raipur Fire News
Raipur Fire News : भीषण आग से 4 दुकानें खाक, 13 दमकलों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Raipur Fire News :प्रशासन ने नुकसान का आकलन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?