CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balodabazar News : निर्माण कार्यों में तेजी लाकर तय समय पर पूरा कराएं : कलेक्टर

Balodabazar News : निर्माण कार्यों में तेजी लाकर तय समय पर पूरा कराएं : कलेक्टर

By Newsdesk Admin
13/01/2026
Share
Balodabazar News
Balodabazar News

सीजी भास्कर, 13 जनवरी। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को आयोजित (Balodabazar News) समय-सीमा की बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने प्रगतिरत निर्माण कार्यों की स्थिति पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाकर उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए।

कलेक्टर सोनी ने कहा कि वर्तमान समय निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल है और अगले तीन से चार माह का समय सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों को गति देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत टेंडर प्रक्रिया में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए, ताकि कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की और नियमित रूप से न्यायालय लगाकर मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) अंतर्गत मतदाताओं से प्राप्त दावा-आपत्तियों की सुनवाई नियमानुसार एवं तय समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए सभी एईआरओ को निर्देशित किया। साथ ही एसआईआर कार्य में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि खरीदी के अंतिम 15 दिन शेष हैं और इस अवधि में बिचौलियों की सक्रियता बढ़ जाती है। उन्होंने तहसीलदारों और मंडी की संयुक्त टीम को कड़ी निगरानी रखने और लगातार जांच कर अवैध धान की खरीदी एवं बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में कहीं भी अवैध धान की खरीदी नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री सचिवालय, सीपीग्राम्स एवं समय-सीमा से संबंधित लंबित आवेदनों के निराकरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अपर कलेक्टर अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग: इमरजेंसी गेट से निकला ड्राइवर, दुर्ग से बारात लेकर बालोद आई थी बस..
Mother Son Murder Case: गुमशुदगी की परतें खुलीं, पति ने ही रची थी मां–बेटे की मौत की साजिश
Jewellery Theft Arrest, Railway Crime : दुर्ग स्टेशन से गहने चोरी कर भाग रही दो महिलाएं इस रेलवे स्टेशन में पकड़ी गईं
Family Dispute : घर के भीतर हुआ ऐसा विवाद, मां की चली गई जान, बेटा पुलिस की गिरफ्त में
High Court Stay On Demotion Order : सहायक अनुसंधान अधिकारी के डिमोशन आदेश पर हाई कोर्ट की रोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

नगरीय निकायों पर ₹1525 करोड़ का बिजली बिल बकाया: CM साय

रायपुर। आम बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल महीने-दो महीने…

MCB News
MCB News : 52 एकड़ में जल क्रांति! ‘मोर गांव मोर पानी’ से बरदर बना पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल

सीजी भास्कर, 14 जुलाई :  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले…

Dhamtari Development : मेयर व अफसर सड़कों पर उतरे, विकास कार्यों में देरी पर सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : धमतरी शहर में…

Jashpur News : ‘जशक्राफ्ट’ से चमकेगी बांस कला, 150 परिवारों की बदलेगी तकदीर

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : जशपुर जिले में…

PM Surya Ghar Yojana : छत पर लगा सोलर प्लांट, अब बिजली बिल से मिली राहत

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : बिजली के बढ़ते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?