CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur 11KV Line Accident : 11KV लाइन की चपेट में आकर 5 मजदूर झुलसे, ठेकेदार की लापरवाही आई सामने

Bilaspur 11KV Line Accident : 11KV लाइन की चपेट में आकर 5 मजदूर झुलसे, ठेकेदार की लापरवाही आई सामने

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जुलाई । बिलासपुर में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम करते समय लोहे का पोल ऊपर से गुजर रही 11 KV हाईटेंशन बिजली तार से टकरा गया, जिससे एक महिला समेत पांच मजदूर बुरी तरह झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। वह बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूरों को काम करा रहा था। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। (Bilaspur 11KV Line Accident)

Contents
  • MP के रहने वाले हैं सभी घायल मजदूर : Bilaspur 11KV Line Accident
  • ठेकेदार की लापरवाही आई सामने, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • विभागीय लापरवाही भी सवालों के घेरे में : Bilaspur 11KV Line Accident
  • पुलिस बोली- जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी

नगर निगम के वार्ड क्रमांक 11 सिरगिट्‌टी के आदर्श नगर स्थित पानी टंकी के पास निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कराया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मजदूर लोहे का पोल खड़ा कर रहे थे। जिस जगह पर काम चल रहा था, वहा ऊपर से 11 KV हाईटेंशन तार गुजर रही थी। इस दौरान पोल लगाते समय ऊपर से गुजर रही तार से टकरा गया और पूरे पोल में करंट फैल गया। जिससे पोल पकड़े मजदूर करंट की चपेट में आ गए।

MP के रहने वाले हैं सभी घायल मजदूर : Bilaspur 11KV Line Accident

इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में मध्यप्रदेश के मंडला जिले के दीपक यादव (30), मुकेश कुमार (38), सेवाराम (24), प्रहलाद चौरसिया (45) और जयंती धुर्वे शामिल हैं, जो ठेकेदार के माध्यम से स्ट्रीट लाइट लगाने के काम में लगे थे।

ठेकेदार की लापरवाही आई सामने, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिजली पोल का काम कर रहे मजदूरों के पास पर्याप्त सेफ्टी गियर और सुरक्षा उपकरण नहीं थे। वहीं, हाईटेंशन लाइन के नीचे कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन भी नहीं किया गया। नियम के अनुसार हाईटेंशन लाइन पर बिजली सप्लाई बंद कर काम करना था। लेकिन, न तो ठेकेदार और न ही विभाग के जिम्मेदार लोगों ने इस पर ध्यान दिया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के काम कैसे कराया जा रहा था और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। यह हादसा सरकारी कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन और विभागीय निगरानी की गंभीर खामियों को भी उजागर करता है।

विभागीय लापरवाही भी सवालों के घेरे में : Bilaspur 11KV Line Accident

यदि कार्य हाईटेंशन लाइन के नीचे होना था, तो बिजली विभाग से लाइन शटडाउन लेने, सुरक्षा बैरिकेडिंग कराने और प्रशिक्षित सुपरवाइजर की मौजूदगी सुनिश्चित करना विभागीय जिम्मेदारी का हिस्सा था। इन प्रक्रियाओं का पालन हुआ या नहीं, यह जांच का विषय है।

पुलिस बोली- जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी

इस हादसे के बाद नगर निगम, बिजली विभाग और ठेकेदार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने कहा कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी, ठेकेदार और जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Medical Negligence in Korba : मेडिकल कॉलेज की चूक से गई 13 महीने की जान, परिजन धरने पर
Mumbai Indians ग्रीन, गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने लगायी जीत की हैट्रिक
Bhilai News : Happy Public स्कूल में 97 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, देखिए विडियो, स्टूडेंट्स ने कहा – “Thanku विधायकजी”
रथ यात्रा के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, मची भगदड़, देखें वायरल वीडियो…
यातायात हो रहा बाधित, सब्जी बाजार से ठेले वालों को हटाएं, चिकन दुकानें और अवैध अतिक्रमण हटवाने दुर्ग कलेक्टर से लगी गुहार, जनदर्शन में आज 130 आवेदन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh State Butterfly : 201 प्रजातियों में से चुनी जाएगी छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली, तीन नाम अंतिम सूची में
Chhattisgarh State Butterfly : 201 प्रजातियों में से चुनी जाएगी छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली, तीन नाम अंतिम सूची में

छत्तीसगढ़ को जल्द अपनी पहली राजकीय तितली मिल…

Raipur Women International Cricket : रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे महिला इंटरनेशनल मैच
Raipur Women International Cricket : रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे महिला इंटरनेशनल मैच

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट…

Linesh Sahu Death Case : लिनेश साहू मौत मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, धर्मांतरण के दबाव का भी था आरोप
Linesh Sahu Death Case : लिनेश साहू मौत मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, धर्मांतरण के दबाव का भी था आरोप

छत्तीसगढ़ के धमतरी में लिनेश साहू की मौत…

Chhattisgarh Naxal Cases Withdrawal : 5 नवंबर तक राज्य स्तरीय बैठक, नक्सल प्रकरणों की वापसी और पुनर्वास में आएगी तेजी
Chhattisgarh Naxal Cases Withdrawal : 5 नवंबर तक राज्य स्तरीय बैठक, नक्सल प्रकरणों की वापसी और पुनर्वास में आएगी तेजी

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रकरणों की वापसी की प्रक्रिया…

Navratri Traffic
Navratri Traffic :  नवरात्रि में दंतेवाड़ा की सड़कों पर रहेगी सख्ती, 200 जवान संभालेंगे ट्रैफिक

11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?