CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चौंकाने वाली घटना : 9 महीने की बच्ची ने जहरीले सांप को चबाया, नाग की मौत

चौंकाने वाली घटना : 9 महीने की बच्ची ने जहरीले सांप को चबाया, नाग की मौत

By Newsdesk Admin
16/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अगस्त। बस्तर (छत्तीसगढ़) जिले के परपा थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को दंग कर दिया।

Contents
  • खेलते-खेलते हो गई बड़ी घटना
  • मां ने देखा तो उड़ गए होश
  • 24 घंटे निगरानी में रही मानवी
  • ‘नन्हीं शेरनी’ बना नाम
यहां 9 महीने की मासूम बच्ची मानवी ने कमरे में घुसे जहरीले सांप को खिलौना समझ लिया और खेलते-खेलते उसे मुंह से चबाने लगी। नतीजा यह हुआ कि सांप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित रही।

खेलते-खेलते हो गई बड़ी घटना

13 अगस्त को कोयेनार गांव में मानवी अपने कमरे में अकेली खेल रही थी। मां दीपिका तबीयत खराब होने के कारण दूसरे कमरे में आराम कर रही थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी व्यस्त थे।

इसी दौरान कमरे में एक जहरीला सांप रेंगता हुआ घुस आया। मासूम मानवी ने उसे खिलौना समझकर हाथों में उठा लिया और दांतों से काटना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में सांप ने दम तोड़ दिया।

मां ने देखा तो उड़ गए होश

कुछ देर बाद जब मां दीपिका कमरे में आईं तो सामने का नजारा देखकर दंग रह गईं। बच्ची हाथ में सांप पकड़े हुए थी और उसे मुंह से चबा रही थी।

घबराकर मां ने तुरंत सांप को दूर फेंका और बच्ची को गोद में उठाकर बाहर ले आईं। आनन-फानन में परिवार बच्ची को लेकर जगदलपुर के मेकाज अस्पताल पहुंचा।

24 घंटे निगरानी में रही मानवी

डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की और 24 घंटे तक निगरानी में रखा।

डॉक्टरों का कहना है कि –

बच्ची के दांतों के वार से सांप तुरंत मर गया और उसने काटने की कोशिश नहीं की। इसी वजह से बच्ची बिल्कुल सुरक्षित रही। अगले दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

‘नन्हीं शेरनी’ बना नाम

यह घटना गांव और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है।

हर कोई इस पर हैरान है कि इतनी छोटी बच्ची ने जहरीले सांप को दांतों से कैसे चबा दिया।

अब गांव वाले मानवी को ‘नन्हीं शेरनी’ कहकर पुकार रहे हैं।

पहली शादी छुपाकर की लव मैरिज, सच जानने के बाद पत्नी ने दी जान; पति गिरफ्तार
Gold Jewellery Theft Daughter : पिता की तिजोरी से बेटी ने ही किया खेल… गहने गिरवी रखकर निकाली रकम, सच्चाई आई सामने
Pension News Chhattisgarh : पेंशनरों के लिए डिजिटल सौगात: अब घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, नहीं लगाने होंगे बैंक या दफ्तर के चक्कर
डॉक्टर बन गया बंदर..! केबिन में कुर्सी पर बैठा और दवाई की चेक… Video हो रहा वायरल
Chhattisgarh Rajya Sabha Election Schedule : दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी घड़ी शुरू, रायपुर की सियासत में हलचल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarhi Language 8th Schedule : छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में जगह दिलाने की तैयारी, राज्यपाल ने समिति बनाने की कही बात
Chhattisgarhi Language 8th Schedule : छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में जगह दिलाने की तैयारी, राज्यपाल ने समिति बनाने की कही बात

सीजी भास्कर, 8 सितंबर : छत्तीसगढ़ी भाषा को…

Health Department Review
Health Department Review : रायपुर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश, HPV वैक्सीनेशन 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने पर जोर

सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति को…

Sickle Cell Chhattisgarh : 11 जिलों में सिकल सेल पर बड़ा एक्शन प्लान, स्क्रीनिंग से इलाज तक बदलेगी व्यवस्था
Sickle Cell Chhattisgarh : 11 जिलों में सिकल सेल पर बड़ा एक्शन प्लान, स्क्रीनिंग से इलाज तक बदलेगी व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में सिकल सेल (Sickle Cell Chhattisgarh)  रोग…

Dhan Kharidi 2026-27 : धान खरीदी से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, बारदाने से लेकर किसान पंजीयन तक तैयारियां तेज
Dhan Kharidi 2026-27 : धान खरीदी से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, बारदाने से लेकर किसान पंजीयन तक तैयारियां तेज

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी (Dhan…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, डहरिया-धनेन्द्र साहू और मोहन मरकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?