सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। अंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास दुर्ग पुलिस के एएसआई और एक कांस्टेबल कथित तौर पर नशे की हालत (Police Suspended) में बेसुध मिले। मौके पर एएसआई की सर्विस इंसास राइफल भी लावारिस पड़ी मिली। मामले में दोनों जवानों को निलंबित कर दिया गया है।

बंदी को जेल छोड़ने आए थे जवान Police Suspended
जानकारी के मुताबिक, एएसआई प्रकाश एक्का और कांस्टेबल ऋषिकांत त्रिपाठी को 17 अक्टूबर को एक बंदी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। अगले दिन बंदी को जेल में दाखिल कराने के बाद दोनों दुर्ग लौटने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें…Maa Mahamaya Temple : मां महामाया मंदिर में टीएस सिंहदेव ने की संधि पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
लावारिस हालत में मिली राइफल
बस स्टैंड के बाहर ठेले के पास दोनों जवान बेसुध मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके (Police Suspended) पर पहुंची और लावारिस मिली इंसास राइफल को अपने कब्जे में ले लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
यह भी पढ़ें…Durg Police : शराब के नशे में बेसुध मिले दुर्ग पुलिस के दो जवान, सरकारी राइफल लावारिस छोड़ने पर सस्पेंड
एसपी ने दोनों को किया निलंबित
मामले की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग एसपी ने दोनों जवानों को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच (Police Suspended) कर दिया। ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर नशे में मिलने और सरकारी हथियार की सुरक्षा में लापरवाही को कार्रवाई की वजह बताया गया है।
खबरें और भी हैं…Raipur Dussehra : रायपुर में खारून नदी में प्रतिमा विसर्जन पर रोक, अब कुंड में ही विसर्जित होंगी मूर्तियां


