सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी कर नशीली टेबलेट बेच रहे 22 वर्षीय युवक सूजल सिंह को गिरफ्तार (Alprazolam Tablets) किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 274 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट, बिक्री की रकम के रूप में 1 लाख 9 हजार 70 रुपये नकद, एक आईफोन और एक धारदार हथियार बरामद किया है।

डैम के पास ग्राहकों को बेच रहा था नशा Alprazolam Tablets
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एचएससीएल कॉलोनी, शिवपारा निवासी सूजल सिंह नेवई डैम स्थित इमली पेड़ के पास अवैध रूप से नशीली दवाएं बेच रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अल्प्राजोलम की 274 टेबलेट, नशीली दवाओं की बिक्री से जुटाए गए 1.09 लाख रुपये, आईफोन और स्टील का एक धारदार हथियार मिला।


